जो सरकारी संपत्ति को नष्ट करे, उसे गोली मार देना चाहिए - दिलीप घोष
जो सरकारी संपत्ति को नष्ट करे, उसे गोली मार देना चाहिए - दिलीप घोष
Share:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (NRC) को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर राज्य भाजपा इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने आपत्तिजनक बयान दिया है। दिलीप घोष ने कहा है कि जो सरकारी संपत्ति को नष्ट करेगा, उनको गोली मार देना चाहिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, उत्तर 24 परगना में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के समर्थन में हुई जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि, 'मैंने एक भाषण में कहा था कि सरकारी संपत्ति जो नुकसान पहुंचाएगा, उनको गोली मार देना चाहिए। इसे लेकर बहुत बवाल खड़ा कर दिया गया। मैं आज भी वही बात दोहराता हूं, जो कोई भी सरकारी संपत्ति नष्ट करेगा उसको गोली मार देनी चाहिए।' दिलीप घोष ने आगे कहा कि, 'जो सब घुसपैठिया यहां आकर सरकारी संपत्ति का नष्ट कर रहे हैं, उसको क्या जयनगर का मोआ (बंगाली मिठाई) खिलाओ? उसे गोली मारना चाहिए।'

दिलीप घोष ने कहा है कि ममता बनर्जी की सरकार में 500 करोड़ का संपत्ति बर्बाद होने पर भी कुछ नहीं होता है। जिस-जिस ने सम्पत्तियाँ बर्बाद की है उस सब को ढूंढकर निकाला जाएगा। पहले गोली, फिर गोला चलेगा, किसी को छोड़ेंगे नहीं। यह सब घुसपैठिए हम लोगों को पेट में लात मारकर, खाना खाकर हमारी ही संपत्ति को नष्ट करते हैं।' लोगों को छोड़ दिया जाएगा कभी नहीं।'

भागवत का बड़ा बयान, कहा- 'धर्म के आधार पर नहीं भारतवासी होने के नाते'...

'कांग्रेस ने बनाया भारत पोलिटिक्ल मैरिज एक्ट और शिवसेना से कर ली शादी'

अखिलेश के खिलाफ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ आपत्तिजनक पोस्ट, सड़कों पर उतरे समाजबादी के लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -