'विपक्ष को मिटाना चाहती है BJP': प्रियंका गांधी
'विपक्ष को मिटाना चाहती है BJP': प्रियंका गांधी
Share:

पटना: शनिवार को लैंड फॉर जॉब घोटाले में CBI ने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से लगभग 9 घंटे की मैराथन पूछताछ की। तथा घोटाले से जुड़े कई सवाल पूछे। वहीं लालू यादव की बेटी एवं तेजस्वी की बहन मीसा भारती से प्रवर्तन निदेशालय ने लंबी पूछताछ की। जिस पर राजनीति भी जारी है। राष्ट्रिय जनता पार्टी एवं जनता दल यूनाइटेड पहले ही जांच एजेंसियों की इस कार्रवाई को केंद्र सरकार की घबराहट बता रही है। वहीं अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी तेजस्वी के समर्थन में उतरी हैं।

केंद्र सरकार पर प्रियंका गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा पूरे देश से विपक्ष को समाप्त करना चाहती है। उन्होने ट्वीट करते हुए लिखा- बीजेपी इस देश से विपक्ष एवं लोकतंत्र समाप्त करना चाहती है। इसलिए निरंतर विपक्ष के लोगों की आवाज पर हमला कर रही है। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव जी एवं मीसा भारती जी को एजेंसियों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। प्रियंका गांधी ने कहा, लोकतंत्र पर हो रहे हमले के खिलाफ हम सब एकजुट हैं।

वहीं इससे पहले तेजस्वी यादव ने CBI दफ्तर से बाहर निकलते वक्त कहा, कि जब भी तहकीकात हुई है, हमने सहयोग किया है तथा जो सवाल किए गए, उसके हमने जवाब दिए। ये निराधार चीजें हैं। सच्चाई यह है कि कोई घोटाला हुआ ही नहीं है। इससे पहले राहुल गांधी की सांसदी रद्द होने पर तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार को घेरा था। और पूरे विपक्ष से जल्द एकजुट होने की अपील की थी। वहीं इस मामले में राष्ट्रिय जनता पार्टी एवं जनता दल यूनाइटेड ने भी भाजपा पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग एवं चुनावी से पहले भाजपा की घबराहट बताया था। भाजपा इस मुद्दे पर लालू यादव और नीतीश कुमार दोनों पर हमला बोल रही है।

'अयोग्य सांसद' ! लोकसभा सदस्यता जाने के बाद राहुल गांधी ने अपने ट्विटर बायो में किए बदलाव

अरुणाचल और राजस्थान में भूकंप के झटके, जानें कितनी रही तीव्रता

दुखद: बच्चों की बीमारी से थे परेशान, पूरे परिवार ने जहर खाकर दे दी जान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -