बरेली से सामने आया 'लव जिहाद' का मामला, परिवार ने लगाया यह आरोप
बरेली से सामने आया 'लव जिहाद' का मामला, परिवार ने लगाया यह आरोप
Share:

बरेली: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से बवाल मच गया है। यह बवाल लव जिहाद को लेकर हुआ है। जी दरअसल हाल ही में एक मामला सामने आया है जो लव जिहाद से ही जुड़ा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक बरेली में 17 अक्टूबर को एक लड़की गायब हो गई थी। वहीँ उसके गायब होने के बाद घर वालों ने यह आरोप लगाया कि दूसरे समुदाय के लड़के ने जबरन उससे शादी कर ली है। वहीँ उसके बाद भारतीय जनता पार्टी और विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाने में पहुंचकर हंगामा किया और लड़के को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की गई। वहीँ परिवारवालों के द्वारा दिए गए बयान को जानने के बाद खुद लड़की ने अपना एक वीडियो जारी कर दिया है।

इस वीडियो में लड़की कह रही है कि 'वो बालिग है और वो अपनी मर्जी से आई है, ऐसे में इसमें कोई जोर जबरदस्ती नहीं है।' वहीँ दूसरी तरफ लड़की के पिता का कहना है कि, 'मेरी लड़की 8 लाख रुपये और सोने की चैन ले गई है, ऐसे में मुझे डर है कि ये उसकी हत्या ना कर दें।' इस मामले के बारे में जब भाजपा और विहिप कार्यकर्ताओं को पता चला तो उन्होंने जमकर प्रदर्शन किया। वहीँ इस दौरान उनके प्रदर्शन को देखकर पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में लापरवाही और लाठीचार्ज होने के बाद चौकी इंचार्ज समेत कुछ सिपाहियों को सस्पेंड भी किया जा चुका है। विहिप और अन्य संगठनों ने यह आरोप लगाया है कि 'आरोपी लड़के ने लड़की के साथ जबरदस्ती की है और धोखा देकर उसे ले जाया गया है।

सोशल मीडिया पर ऐसी कई तस्वीरें हैं जो ये साबित करती हैं कि ये मामला लव जेहाद का हो सकता है।' वहीँ लड़की के पिता का कहना है कि, 'मेरी बेटी बीएससी में पढ़ती है और कंप्यूटर की कोचिंग के लिए जाती है। 17 अक्टूबर को वह कोचिंग से वापस नहीं आई तो हमने उसकी तलाश शुरू कर दी। उसके बाद पता चला कि एक लड़का उसे कहीं ले गया है। हम तो समझते थे कि लड़का हिन्दू होगा क्योंकि उसके माथे पर टीका लगा हुआ है।'

जल्द BB14 में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेंगी कविता कौशिक!

अक्षरा सिंह का नया गाना हुआ रिलीज, वीडियो वायरल

बिहार: 'सत्ता में आए तो मुफ्त होगी बिजली और बेरोजगारों को हर महीने देंगे 1500': कांग्रेस का वादा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -