'भाजपा ने हमें कमजोर करने की कोशिश की...', गठबंधन तोड़ने के बाद बोले नीतीश
'भाजपा ने हमें कमजोर करने की कोशिश की...', गठबंधन तोड़ने के बाद बोले नीतीश
Share:

पटना: जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी ने 2020 का बिहार विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ा था। कम सीटें प्राप्त होने के बाद भी नीतीश कुमार को भाजपा ने मुख्यमंत्री बनाया था। तब से ही दोनों दलों के बीच खटपट चली आ रही थी। कई मसलों पर दोनों पार्टी के नेता अलग-अलग बयानबाजी भी करते नजर आए थे। अब ये तय हो गया है कि BJP से JDU का गठबंधन टूट गया है।

बिहार में JDU का मुख्यमंत्री होगा। वहीं, RJD का उपमुख्यमंत्री होगा, जिसके पास गृह मंत्रालय होगा। स्पीकर कांग्रेस का होगा। इसके साथ ही कांग्रेस का भी एक उपमुख्यमंत्री बनाने के फॉर्मूले पर चर्चा चल रही है। JDU की बैठक में नीतीश कुमार ने कहा कि भाजपा ने हमें कमजोर करने का प्रयास किया। हमेशा हमें अपमानित किया। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे ने बिहार में चल रहे राजनीतिक उठापटक पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बिहार ही नहीं आने वाले वक़्त में महाराष्ट्र एवं कर्नाटक में परिवर्तन देखने को मिलेगा। लोकतंत्र पर भरोसा रखने वाली राजनीतिक दल एकजुट हुए हैं तथा जो देश में आपातकालीन हालात बने हुए है उसका जवाब देंगे। वही दूसरी तरफ महागठबंधन की बैठक में RJD के MLA, MLC एवं राज्यसभा सांसदों ने तेजस्वी यादव को फैसला लेने के लिए अधिकृत किया है। इस के चलते सभी नेताओं ने कहा है कि वे तेजस्वी के साथ है। 

अब इन लोगों के बैंक खातों में डायरेक्ट आएँगे पैसे, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान

दिल्ली में फिर लॉकडाउन ? केजरीवाल बोले- बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले..

ताजिया निकालने के दौरान लगा बिजली का झटका, दो युवकों की दर्दनाक मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -