सिक्किम विधानसभा उपचुनाव: इतिहास बनाने की ओर बढ़ रही भाजपा, बनाई शानदार बढ़त
सिक्किम विधानसभा उपचुनाव: इतिहास बनाने की ओर बढ़ रही भाजपा, बनाई शानदार बढ़त
Share:

गंगटोक: महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों के साथ ही देश के कई राज्यों में उपचुनाव भी कराए गए थे। जिनके लिए आज वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा और महाराष्ट्र में बढ़त बनाती नज़र आ रही है। हालाँकि, हरियाणा में भाजपा को बहुमत मिलता नज़र नहीं आ रहा है, लेकिन महाराष्ट्र में NDA की सरकार बनना तय दिख रहा है। वहीं अगर यूपी उपचुनाव की बात करें तो यहां बढ़त लेती नज़र आ रही है।

वहीं सिक्किम विधानसभा उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इतिहास बनाती हुई बेहतरीन जीत की तरफ बढ़ रही है। पूर्व जिला अंतर्गत मार्ताम-रूम्तेक निर्वाचन क्षेत्र में दूसरे चरण की वोट काउंटिंग के बाद भाजपा प्रत्याशी सोनाम भेंचुंगपा आगे चल रहे हैं। उन्हें 2559 वोट हासिल हुए हैं। भाजपा अभी तक यहां चुनाव नहीं जीत सकी है, अगर इस बार भाजपा चुनाव में जीत दर्ज करती है तो यह जीत बेहद अहम होगी।

सोनाम के निकटतम प्रतिद्वंद्वी सिक्किम प्रजातांत्रिक मोर्चा के प्रत्याशी नुक छिरिंग भूटिया को 695, हाम्रो सिक्किम पार्टी के प्रत्याशी नीमा लेप्चा को 264 और सिक्किम रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी मिंगमा छिरिंग शेरपा को 69, निर्दलीय उम्मीदवार डॉ मिचुंग भूटिया को 143 और पांसाग शेरपा को 105 वोट हासिल हुए हैं। 

हरियाणा चुनाव में कौन आगे-कौन पीछे, यहाँ देखें हर अपडेट

यूपी उपचुनाव Live: 5 सीटों पर सपा को बढ़त, भाजपा पिछड़ी

यूपी उपचुनाव Live: रामपुर से आज़म खान की पत्नी ने बनाई बढ़त, भाजपा प्रत्याशी पिछड़े

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -