जल्द ही सदस्यता अभियान शुरू करेगी भाजपा, शिवराज सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी
जल्द ही सदस्यता अभियान शुरू करेगी भाजपा, शिवराज सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Share:

भोपाल: सत्ता में काबिज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपना सदस्यता अभियान आरंभ करने वाली है। पार्टी अपने सांगठनिक चुनावों के लिए प्रक्रिया शुरू करेगी जिसके तहत वर्तमान पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के उत्तराधिकारी का चयन किया जा सकता है। सूत्रों ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी है।

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और दिग्गज भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान के सदस्यता अभियान का नेतृत्व करने की संभावना जताई जा रही है और भगवा पार्टी के कई पदाधिकारी उनकी सहायता करेंगे। शिवराज सिंह चौहान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उपाध्यक्ष हैं। अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक ले रहे हैं। इसमें पार्टी की प्रदेश इकाई के महासचिव और अध्यक्ष भी शामिल हैं।

आपको बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को दिल्‍ली स्थित पार्टी मुख्‍यालय में पदाधिकारियों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में छत्‍तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह, भाजपा नेता उमा भारती, जेपी नड्डा और दिल्‍ली भाजपा इकाई के अध्‍यक्ष मनोज तिवारी भी उपस्थित रहे। अमित शाह की अध्‍यक्षता में हुई इस बैठक में सभी राज्यों के भाजपा अध्‍यक्ष और संठन मंत्री भी मौजूद रहे। इस दौरान कई अहम् मुद्दों पर चर्चा की गई और गृह मंत्री अमित शाह ने सभी के विचार जाने।

आर्थिक तंगहाली से जूझ रहे पाकिस्तान ने दिया चीन को झटका, सीपीईसी कॉरिडोर का विकास कार्य अटका

भाजपा सांसद ने रेल मंत्री को लिखा पत्र, ट्रेन में मालिश की सुविधा को लेकर पुछा ये सवाल ...

नितीश सरकार ने लिया ऐसा फैसला, विपक्षी पार्टियां भी कर उठीं वाह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -