धान खरीदी में हो रही गड़बड़ी, आज छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन
धान खरीदी में हो रही गड़बड़ी, आज छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन
Share:

बिलासपुर: धान खरीदी में हो रही गड़बड़ी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन अब से कुछ देर बाद आरंभ होने वाला है। बिलासपुर के मुंगेली नाका चौक के समीप स्थित ग्रीनपार्क मैदान पर धरना प्रदर्शन की इजाजत दी गई है। प्रदर्शन को देखते हुए मुंगेली नाका से कलेक्ट्रेट की तरफ आने वाली सड़कों पर सुरक्षा और ट्रेफिक के कारण सख्त बेरीकेडिंग कर दी गई है।

इस पूरे क्षेत्र में कलेक्टर कम्पोजिट बिल्डिंग, जिला कोर्ट, नगरनिगम,शिक्षा विभाग, व जिला पंचायत, समेत सरकार के दर्जनों मुख्य विभागों के कार्यालय स्थित हैं। इन कार्यालयों में रोज़ाना बड़ी तादाद में सैकड़ों लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इसी तरह कलेक्ट्रेट से नेहरू चौक तक की सड़क पर हमेशा ही दिन के समय भीड़ रहा करती है। इन सभी हालातों को देखते हुए मुंगेली नाका में आज हो रहे भाजपा के धरना प्रदर्शन के मद्देनजर मुंगेली नाका चौक से कलेक्टर की तरफ आने वाली सड़कों पर पुलिस के द्वारा सख्त बेरिकेडिंग कर दी गई है। 

आज सुबह से ही इस तरफ आने वाले लोगों को जाम की वजह से काफी तकलीफ हो रही है। और वे पुलिस के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उन नेताओं को कोस रहे हैं, जिनके प्रदर्शन की वजह से इस सड़क पर आज सुबह से ही जाम सा लग रहा है।

धनंजय मुंडे पर आरोप लगाने वाली महिला ने वापस ली शिकायत

मई में होगा कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, CWC बैठक में केंद्र पर बरसीं सोनिया

युगांडा चुनाव 2021 परिणाम: बॉबी वाइन और योवेरी मुसेवेनी ने हासिल किए इतने वोट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -