लोकसभा चुनाव: भाजपा जल्द करेगी उम्मीदवारों का ऐलान, कट सकता है इन सांसदों का टिकट
लोकसभा चुनाव: भाजपा जल्द करेगी उम्मीदवारों का ऐलान, कट सकता है इन सांसदों का टिकट
Share:

लखनऊ: 2019 लोकसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा होते ही सभी राजनीतिक पार्टियों ने मंथन आरम्भ कर दिया है। समाजवादी पार्टी, कांग्रेस के प्रत्याशियों के नामों के ऐलान के बाद सभी की नजरें अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर टिकी हुई हैं कि आखिरकार भगवा पार्टी कब अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करेगी।

राजस्थान में हुई चुनाव आयोग की बैठक, तैयारियों को लेकर की गई समीक्षा

इसी बीच उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पाण्डेय ने बड़ा बयान दिया है। महेन्द्रनाथ पाण्डेय ने कहा है कि आगामी 3 दिनों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीटों के नामों की पहली सूची जारी करेगी।  भाजपा के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होने से पहले सियासी गलियारों इस बात की सुगबुगाहट तेज हो गई है कि इस बार कई सांसदों के टिकट काटे जा सकते हैं। सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में पार्टी वर्तमान के 20 से 25 सांसदों का टिकट काटने के मूड में दिख रही है। 

पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयान, कहा - हम कोई फूटबाल नहीं जो कोई किक मारकर किनारे कर दे..

बताया जा रहा है कि यूपी के इन लोकसभा सीटों पर बीजेपी सांसदों के टिकट कट सकते हैं, पार्टी इन सीटों से नए चेहरों को टिकट दे सकती है। हालांकि, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

1। अंबेडकरनगर
2। हरदोई
3। जौनपुर
4। घोसी
5। संतकबीरनगर
6। श्रावस्ती
7। मछलीशहर
8। सुल्तानपुर
9। कानपुर
10। प्रयागराज
11। प्रतापगढ़ (अपना दल)

खबरें और भी:-

भाजपा में शामिल होकर बोले 'दीदी' के MLA, अब देश के लिए करूँगा काम

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस के लिए बुरी खबर, राहुल गाँधी के करीबी नेता ने थामा भाजपा का हाथ

लोकसभा चुनाव: आप के साथ गठबंधन करें या नहीं, कांग्रेस जनता को लगा रही फ़ोन

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -