राज्यसभा चुनाव: भाजपा की जगह कांग्रेस प्रत्याशी को दे दिया वोट, पार्टी ने अपनी विधायक शोभारानी को निकाला
राज्यसभा चुनाव: भाजपा की जगह कांग्रेस प्रत्याशी को दे दिया वोट, पार्टी ने अपनी विधायक शोभारानी को निकाला
Share:

जयपुर: हाल ही में संपन्न हुए राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाली धौलपुर की भाजपा विधायक शोभारानी को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। बताया जा रहा है कि शोभारानी अगले हफ्ते कांग्रेस का दामन थामेंगी। दरअसल, शोभारानी कुशवाहा ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुभाष चंद्रा को वोट डालने की जगह कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद तिवारी को वोट डाल दिया था। इसके बाद शोभारानी को पार्टी से निलंबित करते हुए 'कारण बताओ नोटिस' जारी करते हुए सात दिन के अंदर जवाब मांगा था।

जवाब में शोभारानी ने मीडिया में दो पेज का बयान जारी कर दिया, जिसमें उन्होंने भाजपा के तमाम बड़े नेताओं पर पार्टी को कमजोर करने का आरोप लगाया। भाजपा ने शोभारानी के मीडिया स्टेटमेंट को उनका जवाब मानते हुए पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निष्कासित कर विधानसभा सचिवालय को सूचित कर दिया है। बताया जा रहा है कि शोभारीनी फिलहाल धौलपुर के बाड़ी से कांग्रेस MLA गिर्राज मलिंगा के संपर्क में हैं। मलिंगा और शोभारानी के पति पहली बार बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से एक साथ MLA चुने गए थे। अगले एक हफ्ते शोभारानी कांग्रेस में शामिल होंगी। बताया जा रहा है कि MLA शोभारानी, सीएम अशोक गहलोत के संपर्क में भी हैं। शोभारानी के पति बीएल कुशवाहा अभी हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। सरकारी सूत्रों की मानें, तो कांग्रेस में आने के बाद राज्य की गहलोत सरकार, शोभारानी के पति को पैरोल पर छोड़ने की सिफारिश करेगी।

बता दें कि शोभारानी कुशवाह, बसपा के टिकट पर धौलपुर विधानसभा से चुनाव जीत चुके बनवारी लाल कुशवाह की पत्नी हैं। बनवारी लाल कुशवाह हत्या की कोशिश के मामले में जेल भेजे गए। इसके बाद इस सीट पर 9 अप्रैल 2017 को उपचुनाव हुआ। इस उपचुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बनवारी लाल कुशवाह की पत्नी शोभारानी को भाजपा से टिकट दिलवाया। राजस्थान की सियासत में शोभारानी कुशवाह वसुंधरा राजे की ख़ास मानी जाती हैं।

फ़ारूक़ अब्दुल्लाह को राष्ट्रपति क्यों बनाना चाहती हैं ममता बनर्जी ?

केशव देव को 'Fortuner' गिफ्ट करेंगी भाजपा मंत्री सोनम किन्नर, लेकिन रखी ये शर्त

नेशनल हेराल्ड केस: अब राहुल गांधी ने दिवंगत मोतीलाल वोरा पर फोड़ा ठीकरा, जानिए ED से क्या कहा ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -