नितीश कुमार के 'पलटने' के बाद बिहार में क्या करेगी भाजपा ? कोर कमिटी की बैठक में हुआ फैसला
नितीश कुमार के 'पलटने' के बाद बिहार में क्या करेगी भाजपा ? कोर कमिटी की बैठक में हुआ फैसला
Share:

पटना: बिहार के सीएम नीतीश कुमार की अगुवाई वाले जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) से अलग होने के कुछ दिनों बाद भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनावों में बिहार में 35 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा की उपस्थिति में मंगलवार को दिल्ली में पार्टी हेडक्वार्टर में बिहार भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई। इस बैठक में बिहार भाजपा के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे।

इस मीटिंग में प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, सुशील कुमार मोदी, बीएल संतोष, रविशंकर प्रसाद, शाहनवाज हुसैन, मंगल पांडे, जनक राम, नंद किशोर यादव सहित कई नेता उपस्थित रहे। इस मीटिंग के बाद जायसवाल ने कहा कि, 'बिहार में महागठबंधन लोगों को धोखा देने का गठबंधन है। भाजपा इसके विरुद्ध सड़क से लेकर विधानसभा तक लड़ेगी। भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में 35 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है।' उन्होंने आगे कहा कि, 'बिहार कोर कमेटी की यह मीटिंग, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में हुई। सभी मुद्दों पर बहुत गहन और विस्तृत चर्चा हुई है।'

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने महागठबंधन को बिहार की जनता के साथ धोखा करार दिया है। उन्होंने कहा है कि यह पिछले दरवाजे से बना गठबंधन है, जो बिहार में लालू राज को फिर से स्थापित करने का प्रयास कर रहा है। जायसवाल ने आगे कहा कि भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव में बिहार में 35 से ज्यादा सीटें जीतकर कीर्तिमान स्थापित करेगी।

स्वतंत्रता दिवस पर आज़म खान ने सुनाया हिटलर का किस्सा, जानिए क्या थी कहानी ?

केजरीवाल के भ्रष्ट मंत्री सत्येंद्र जैन को पद से हटाया जाएगा ! दिल्ली हाई कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

क्या नेहरू को स्वतंत्रता सेनानी नहीं मानती ममता बनर्जी ? आगबबूला हुई कांग्रेस

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -