UP चुनाव में मजबूती से सामने आएगी भाजपा
UP चुनाव में मजबूती से सामने आएगी भाजपा
Share:

रामपुर : केंद्रीय अल्पसंख्यक राज्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने वर्ष 2017 में होने वाले उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की मजबूत दावेदारी की बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा एक मजबूत नेतृत्व के ही साथ मैदान में उतरेगी। केंद्रीय राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि वर्ष 2017 में उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा एक सशक्त दल के तौर पर सामने आएगी। उन्होंने समाजवादी पार्टी को लेकर कहा कि पार्टी में आपसी मतभेद सामने आ चुके हैं।

सपा का प्रभुत्व समाप्त होता जा रहा है। यही नहीं उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही बनेगी। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। पत्रकारों द्वारा विभिन्न सवाल पूछे जाने पर उन्होंने उनका जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा सैफई महोत्सव के शुभारंभ में न पहुंचने को लेकर नकवी ने तंज कसा।

उनका कहना था कि जनता सपा सरकार से परेशान हो चुकी है। किसी महोत्सव और प्रचार - प्रसार की बात से जनता का कुछ भला नहीं होने वाला है। जनता तो विकास करना चाहती है। केंद्रीय राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पाकिस्तानी दौरे से दोनों ही राष्ट्रों के संबंध मजबूत होंगे। उनका कहना था कि सारा विश्व प्रधानमंत्री के दौरे को सराह रहा है। उन्होंने क्रिकेट को रिश्तों में सुधार को एक बेहतर माध्यम कहा। मगर जब उनसे पूछा गया कि दोनों देशों के बीच क्रिकेट सीरिज़ कब प्रारंभ होगी तो उन्होंने इस सवाल को टाल दिया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -