श्री कृष्णा : भाजपा के पोस्टर ने मचाया राजनीतिक बवाल
श्री कृष्णा : भाजपा के पोस्टर ने मचाया राजनीतिक बवाल
Share:

लखनऊ : उत्तरप्रदेश में भाजपा के एक पोस्टर ने जमकर बवाल मचाया। इस पोस्टर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को श्रीकृष्ण के तौर पर बताया है। ये श्रीकृष्ण द्रौपदी स्वरूपा उत्तरप्रदेश के चिरहरण को बचा रहे हैं। चिरहरण करने वालों में विपक्ष के नेताओं को दर्शाया गया है। इस पोस्टर को लेकर जहां भाजपा ने अपना पक्ष रखा है वहीं विपक्ष ने इसकी निंदा की है। श्रीकृष्ण के तौर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को कृष्ण के तौर पर दिखाया गया है।

भाजपा नेता रूपेश पांडे द्वारा कहा गया कि उत्तरप्रदेश का चीरहरण इन नेताओं द्वारा किया जा रहा हैै। उनका कहना था कि सपा के राज में गुडा राज था तो बसपा ने जमकर भ्रष्टाचार किया। यही नहीं कांग्रेस ने प्रदेश को लूटने का कार्य भी किया। जबकि ओवैसी वर्ग विशेष को लुभाते हैं और भड़काउ भाषण से माहौल को गर्माते हैं।

इस तरह की राजनीति के बीच भाजपा के प्रांतीय अध्यक्ष मौर्य कृष्ण के तौर पर सामने आए हैं। समाजवादी पार्टी ने पोस्टर को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त की। और कहा कि भाजपा इस तरह के पोस्टर्स से केवल स्वार्थ साधने में लगी है। वह स्वार्थ की राजनीति कर रही है। भगवान कृष्ण के नाम का उपयोग उत्तरप्रदेश में चुनावी जीत के लिए कर रही है जबकि इसके पहले भी भाजपा श्री राम को लेकर राजनीति कर चुकी है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी, बसपा प्रमुख मायावती, असदुद्दीन ओवैसी और सपा नेता कही ही साथ प्रदेश के प्रमुख अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का चीरहरण करते हुए दर्शाया गया है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -