लोकसभा चुनाव: राहुल गाँधी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, भाजपा ने पुछा- ये कैसे हुआ ?
लोकसभा चुनाव: राहुल गाँधी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, भाजपा ने पुछा- ये कैसे हुआ ?
Share:

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर आमदनी से अधिक संपत्ति होने का गंभीर आरोप लगाया है। भाजपा ने रविवार को प्रेस वार्ता कर सवाल उठाते हुए कहा है कि वर्ष 2004 में राहुल गांधी ने अपने नामांकन पत्र में 55 लाख की संपत्ति दर्शाई थी, जो 2014 में बढ़कर 9 करोड़ रुपये किस तरह हो गई?

इस बात को लेकर बेहद नाराज है एचडी कुमारस्वामी

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा है कि, 'आखिर उनकी संपत्ति में इतना बड़ा इजाफा कैसे हो गया, जबकि उनकी आमदनी का एकमात्र साधन सांसद ही है और वे कोई डॉक्टर या वकील जैसे पेशेवर तो नहीं हैं।' इतना ही नहीं नहीं भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कथित तौर पर लैंड डील, फार्म हाउस का किराया और एक प्रॉपर्टी डील पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी को मानहानि का मुकदमा चलाने की भी चुनौती दी है। 

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने बुलाई आपात बैठक, अयोध्या विवाद पर होगी चर्चा

संबित पात्रा ने दिल्ली के महरौली में स्थित एक फार्म हाउस को लेकर दावे के साथ कहा है कि, 'यह करीब 5 एकड़ का है। इसके मालिक हैं, राहुल और प्रियंका गांधी। इसका फार्म हाउस का नाम इंदिरा जी के नाम पर है। इस फार्म हाउस को 2013 में फाइनैंशल टेक्नॉलजी इंडिया लिमिटेड नाम की कंपनी को किराए पर दिया गया था। इसे हर महीने 7 लाख रुपये किराए पर दिया गया था। पहली बार इसके लिए 40 लाख  रुपये अग्रिम लिए गए। यह रकम ब्याज मुक्त थी। आखिर ये कैसे संभव है कि कोई अडवांस पैसे दे दे और ब्याज भी न ले।' 

खबरें और भी:-

प्रियंका के ट्वीट का सीएम योगी ने कुछ इस अंदाज में दिया जवाब

राष्ट्रीय जनता दल ने की उम्मीदवारों की घोषणा, इन्हे मिला टिकिट

उत्तराखंड कांगेस ने घोषित किये पांचों लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -