भरे लॉकडाउन में मनी ईद, शराब के ठेके भी चालु... फिर केजरीवाल ने 'छठ पूजा' पर क्यों लगाया प्रतिबन्ध?
भरे लॉकडाउन में मनी ईद, शराब के ठेके भी चालु... फिर केजरीवाल ने 'छठ पूजा' पर क्यों लगाया प्रतिबन्ध?
Share:

नई दिल्ली: भाजपा के लोकसभा सांसद मनोज तिवारी ने ऐलान किया है कि छठ पूजा प्रतिबंधित करने के केजरीवाल सरकार के ‘तुगलकी फरमान’ के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आज मंगलवार को एक बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि, 'इस साल जब सब कुछ सामान्य गति से चल रहा है, यहाँ तक कि दिल्ली में शराब की दुकानें तक खोल दी गई हैं, वो भी बिना किसी परहेज़ के, किन्तु छठ माँ की पूजा जो नवंबर में है, उसको रोकने का फैसला 1.5 महीना पहले ही ले लिया गया, ये बेहद शर्मनाक है।'

वहीं भाजपा प्रदेश इकाई के अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में लाखों की तादाद में पूर्वांचल के लोग रहते हैं और छठ महापर्व मनाते हैं, ऐसे में केजरीवाल सरकार छठ मनाने की इजाजत दे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने पूर्वांचल के लोगों की आस्था को ठेस पहुँचाने का कार्य किया है। उन्होंने याद दिलाया कि सीएम केजरीवाल ने कहा था कि उत्तर प्रदेश-बिहार के लोग 500 रुपए का टिकट लेकर आते हैं और यहाँ 5 लाख रुपए का उपचार मुफ्त में करा के चले जाते हैं। आदेश गुप्ता ने इसे पूर्वांचल के लोगों का बहुत बड़ा अपमान बताया है। उन्होंने आगे कहा कि, 'भाजपा घोषणा करती है कि हम छठ पूजा मनाएँगे और छठ पूजा के लिए जो भी निगम की तरफ से व्यवस्थाएँ होंगी, वो भी हम पूर्ण करेंगे। भाजपा के कार्यकर्ता ये सुनिश्चित करेंगे कि छठ महापर्व कोरोना के नियमों का पालन करते हुए बड़ी जोरशोर से मनाया जाए। केजरीवाल सरकार छठ पूजा के महापर्व पर बैन लगाकर दिल्ली में रहने वाले सभी पूर्वांचल वासियों की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है।'

आदेश गुप्ता ने आगे कहा कि असलियत यह है कि दिल्ली सरकार छठ का इंतज़ाम नहीं कर सकती, इसलिए उसपर प्रतिबंध लगा कर अपना निकम्मापन दिखा रही है। वहीं सांसद परवेश साहिब सिंह वर्मा ने कहा कि, 'केजरीवाल ने पूरी दिल्ली खोल रखी है, मगर छठ पूजा आ रही है तो अचानक से तालिबानी फरमान सुना दिया कि छठ पूजा पर रोक रहेगी। यह केजरीवाल बकरीद, ईद पर भरे लॉकडाउन में भी खुली छूट देता था। आखिर केजरीवाल जी इतनी नफरत क्यों?'

केरल सरकार ने कहा- "बीपीसीएल निजीकरण पेट्रोकेमिकल पार्क को..."

NHRC का 28वां स्थापना दिवस आज, पीएम मोदी बोले- भारत ने विश्व को दिखाया अहिंसा का मार्ग

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी अडानी ग्रुप का हुआ, कब्ज़े में आया सातवां हवाई अड्डा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -