लोकसभा चुनाव: भाजपा ने तय किए 250 नाम, आडवाणी-मुरली मनोहर नहीं लड़ेंगे चुनाव !
लोकसभा चुनाव: भाजपा ने तय किए 250 नाम, आडवाणी-मुरली मनोहर नहीं लड़ेंगे चुनाव !
Share:

नई दिल्ली: 2019 लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पहली सूची का इंतजार अब बहुत जल्द खत्म हो सकता है। खबर है कि सत्ताधारी पार्टी ने लगभग 250 नाम तय कर लिए हैं। इस सूची में कई नामों का शामिल होना हैरान कर सकता है वहीं कई का न होना भी चौंकाएगा। सूत्रों के अनुसार, भाजपा की संसदीय समिति द्वारा तैयार की गई सूची में कई दिग्गजों का टिकट कटना तय है। ऐसे में सबके सामने सवाल यह है कि लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी इस बार लोकसभा चुनाव में उतरेंगे या नहीं। 

यहां से हर माह कमाए 62 हजार रु, सीनियर रेजिडेंट के लिए निकली भर्तियां

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के पूर्व सीएम बी सी खंडूरी और बी एस कोश्यारी ने खुद ही चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है। दोनों नेता चाहते हैं कि युवाओं को अवसर दिया जाए। पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र (2014 में देवरिया से जीते) और पूर्व डिप्टी स्पीकर करिया मुंडा भी चुनाव नहीं लड़ने की बात कही है। 

लंदन में गिरफ्तार हुआ 13 हजार करोड़ का घोटालेबाज मोदी, जल्द होगी कोर्ट में पेशी

इसके बाद इस बात की संभावनाएं बढ़ गई हैं कि लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के साथ ही हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री शांता कुमार को भी चुनावी संग्राम से बाहर कर दिया जाए या वे खुद इससे अलग हो गए हैं। आपको बता दें कि अडवाणी अभी 91 वर्ष के हैं और मुरली मनोहर जोशी के साथ ही उन्हें भी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने 2014 में ही मार्ग दर्शन मंडल में शामिल कर दिया था। तब भाजपा ने संघ परिवार के साथ मिलकर निश्चित किया था कि 75 वर्ष से ऊपर के किसी भी व्यक्ति को कार्यकारी जिम्मेदारियां नहीं सौंपी जाएंगी। 

खबरें और भी:-

कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस के बीच होगी दोस्ताना स्पर्धा : फारुख अब्दुल्ला

महागठबंधन में तकरार के बीच तेजस्वी बोले- सब कुछ ठीक-ठाक

'मैं भी चौकीदार' पर कुछ ऐसा बोले अरविंद केजरीवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -