राहत सामग्री बांटने में भ्रष्टाचार कर रही ममता सरकार, भाजपा ने लगाए आरोप
राहत सामग्री बांटने में भ्रष्टाचार कर रही ममता सरकार, भाजपा ने लगाए आरोप
Share:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में कोरोना महामारी और तूफ़ान अम्फान की दोहरी मार के बीच बचाव और राहत की सियासत चरम पर है। दरअसल, तूफ़ान अम्फान से क्षतिग्रस्त हुए मकानों के मुआवजे और राहत सामग्री वितरण में गड़बड़ी की शिकायतें सामने आईं हैं। जिसको लेकर राज्य की ममता सरकार बैकफूट पर आ गई है। गड़बड़ी करने वालों से राहत राशि की वसूली जा रही है।

दक्षिण 24 परगना में 250 लोगों को राहत राशि वापस भी करनी पड़ी है। सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अब तक 20 लाख रुपए की रिकवरी हुई है। भाजपा ने ममता और उनकी सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर मोर्चा खोल रखा है, वहीं ममता भी बात-बात पर केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा करने का मौका नहीं छोड़ रही हैं। उनका सीधा आरोप है कि केंद्र सरकार ने दोनों ही मामलों में प्रदेश का हक छीना है।

राहत राशि में गड़बड़ी की शिकायतों पर ममता ने 8 जुलाई को बंगाल पुलिस के एक कार्यक्रम में कहा कि जहां भी शिकायत मिली, वहां कार्रवाई की गई है। विपक्ष सियासी फायदे के लिए तिल का ताड़ बना रहा है। भ्रष्टाचार तो वाम मोर्चा सरकार में था, हमने 90 फीसद भ्रष्टाचार पर लगाम लगा दी, तो बौखलाहट में फिजूल के आरोप लगाए जा रहे हैं।

कोरोना काल में भविष्य का डर ! इस पेंशन स्कीम से जुड़े 1.03 लाख नए सदस्य

फीकी पड़ी सोने की चमक, चांदी ने पकड़ी रफ़्तार, जानें आज के भाव

डीजल की कीमत में फिर लगी आग, लगातार 19वें दिन स्थिर पेट्रोल के दाम

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -