भाजपा के संगठन चुनाव का कार्यक्रम तय, 11 सितंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
भाजपा के संगठन चुनाव का कार्यक्रम तय, 11 सितंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
Share:

नई दिल्ली: 2019 लोकसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार शानदार जीत दर्ज के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने संगठन में नए सिरे से चुनाव करवाने की तैयारी में जुट गई है। खबर है कि पार्टी संगठन में चुनाव प्रक्रिया 11 सितंबर से आरंभ होने वाली है। ऐसा बताया जा रहा है कि सगंठन के चुनावों के प्रथम चरण में बूथ अध्यक्ष लेवल और यूथ समितियों के चुनाव प्रस्तावित हैं।

यानि 11 सितंबर से 30 सितंबर तक भाजपा के बूथ अध्यक्ष और यूथ समितियों का चुनाव कराया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में भाजपा मंडल अध्यक्ष के चुनाव होंगे। यह चरण 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक जारी रहेगा। जिला अध्यक्ष और राज्य परिषद के सदस्यों का चुनाव तीसरे चरण में 11 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगा। 

भारतीय जनता पार्टी के नेशनल इलेक्शन ऑफिसर राधा मोहन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि, 'चौथे चरण में 1 दिसंबर से 15 दिसंबर के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव का आयोजन कराया जाएगा। इन चुनावों के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए तारीख निर्धारित की जाएगी।' आपको बता दें कि अमित शाह के गृह मंत्री बनने के बाद से भाजपा के लिए नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की खोज चल रही है, वर्तमान में जे पी नड्डा पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हैं।

CBSE के परीक्षा शुल्क बढ़ाए जाने पर मायावती ने जताया विरोध, कहा - ये फैसला जातिवादी

कश्मीर मामले पर अमेरिकी सांसद ने जताई थी चिंता, अब मांगनी पड़ी माफ़ी

धारा 370 पर प्रियंका वाड्रा ने तोड़ी चुप्पी, सरकार के फैसले को बताया असंवैधानिक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -