कांग्रेस को तौकीर रजा का खुला समर्थन, भाजपा बोली- घृणा फैलाने वाले उनके प्रिय
कांग्रेस को तौकीर रजा का खुला समर्थन, भाजपा बोली- घृणा फैलाने वाले उनके प्रिय
Share:

लखनऊ: इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल (IMC) के प्रमुख मौलाना तौकीर अहमद रजा खां ने कांग्रेस को बगैर शर्त समर्थन देने की घोषणा कर दी है। इस पर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए समाज को बांटने की राजनीति करने का इल्जाम लगाया है। भाजपा प्रवक्‍ता संबित पात्रा ने मंगलवार को दिल्‍ली में पार्टी हेडक्वार्टर पर आयोजित की गई प्रेस वार्ता में कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में इस बात की रेस चल रही है कि कौन कितनी घृणा फैला सकता है। 

सपा के कई उम्मीदवारों का नाम लेते हुए संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव उन लोगों को टिकट दे रहे हैं जिन पर गंभीर केस  दर्ज हैं। पात्रा ने आगे कहा कि, 'उत्‍तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में एक तरह की प्रतिस्‍पर्धा चल रही है कि हिन्‍दुओं के खिलाफ कौन अधिक जहर उगल सकता है। हिंदुओं के खिलाफ बोलने वालों को कौन सी पार्टी आश्रय दे सकती है।' पात्रा ने कहा कि कल मौलाना तौकीर खान ने कांग्रेस को बिना शर्त अपना समर्थन दिया। 

पात्रा ने कहा कि मौलाना ने यह ऐलान कांग्रेस के उत्‍तर प्रदेश अध्‍यक्ष की उपस्थिति में किया। मीडिया ने इन्हीं मौलाना के वीडियो को दिखाया था,  जिसमें वो हिंदुओं के खिलाफ जहर उगलते नज़र आ रहे थे। वीडियो में वे कह रहे थे कि अगर कानून-व्यवस्था उनके जवानों के हाथ में आ जाए तो हिंदुओं को हिंदुस्तान में रहने के लिए जगह तक नहीं मिलेगी। उन्‍होंने भारत का नक्शा तक बदल देने की धमकी दी थी। 

कब्रिस्तान और मदरसों की बॉउंड्री बनवाएगी राजस्थान सरकार, CM गहलोत ने किए कई बड़े ऐलान

'लड़की हैं तो क्या, टिकट दे दें ..', लड़की हूँ लड़ सकती हूँ अभियान पर बोलीं कांग्रेस नेता शहला अहरारी

चरणजीत चन्नी ही होंगे कांग्रेस के CM फेस, जानिए सोनू सूद ने कैसे दिए संकेत, Video

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -