भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में चुनावी प्रचार के लिए जारी की सूची
भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में चुनावी प्रचार के लिए जारी की सूची
Share:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। यहां चुनावी आचार संहिता लगी हुई है। इस बीच कांग्रेस, भाजपा और अन्य पार्टियों के प्रत्याशी अपने - अपने प्रचार में लगे हैं। इस बीच जानकारी सामने आई है कि भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर होने वाले प्रचार हेतु अपने स्टार प्रचारक तय कर दिए हैं।

पार्टी ने इसकी एक सूची जारी की है। जिसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को प्रचार की कमान दी जाएगी। साथ में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह,वित्त मंत्री अरुण जेटली,विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का पार्टी का प्रचार करेंगे।

राज्य में एक ही चरण में 9 नवंबर को वोटिंग होगी और 18 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी। इसके पूर्व राज्य में चुनावी प्रचार का शोर सुनाई दे रहा है। भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची शिमला भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी हुई है। गौरतलब है कि भाजपा हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता को हथियाने का पूरा प्रयास करने में लगी है जबकि कांग्रेस राज्य में अपनी सत्ता को कायम रखने के लिए अपना प्रचार करने में लगी है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: 9 नवंबर को होगी वोटिंग

हिमाचल प्रदेश चुनाव : आज से नामांकन प्रक्रिया होगी शुरु

दो सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं वीरभद्र सिंह

आज होगी गुजरात और हिमाचल के विधानसभा चुनावो कि घोषणा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -