भाजपा ने जारी की छठी लिस्ट
भाजपा ने जारी की छठी लिस्ट
Share:

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव हेतु जहां कांग्रेस ने अपनी तीसरी सूची जारी की वहीं भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की छठी सूची जारी कर दी है। छठी सूची जारी करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने 34 प्रत्याशियों के नामों का खुलासा किया है। पार्टी द्वारा नामांकन के अंतिम दिन सूची जारी कर दी गई है। भाजपा और कांग्रेस में ऐसे कई नेता हैं जिनका मुकाबला कड़ा माना जा रहा है।

गुजरात विधानसभा चुनाव में 182 सीटों पर मतदाता प्रत्याशियों को मत देंगे। जिसमें से भाजपा ने 181 सीटों के लिए प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है। हालांकि भाजपा में सीटों के वितरण को लेकर नेताओं में ही संघर्ष चल रहा था। कई नेता अपने समर्थकों के साथ, पार्टी आलाकमान के सामने सीट की जुगत भिड़ाने का प्रयास कर रहे थे। चुनाव में जहां पार्टी ने छठी सूची जारी की है वहीं नामांकन के ऐन समय पर प्रत्याशियों को फोन कर उनके टिकट को लेकर जानकारी दी जा रही है और नामांकन भरने के लिए कहा जा रहा है।

इसके पूर्व पार्टी ने पांच लिस्ट जारी की थी। इन सूचियों में पाटीदार नेताओं को टिकट दिया गया था। मिली जानकारी के अनुसार नरणभाई पटेल, रमणभाई पटेल, वल्लभ ककड़िया और पंकज देसाई हैं। इससे पहले कांग्रेस ने अपनी तीसरी लिस्ट जारी की थी, जिसमे 76 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया था। इस लिस्ट के जारी होने के बाद कांग्रेस के भीतर हंगामा शुरू हो गया था। नाराज कार्यकर्ताओं ने गांधीनगर में पार्टी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था।

गुजरात में आज चुनावी प्रचार करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

जदयू के प्रचार के लिए गुजरात नहीं जाऐंगे सीएम नीतीश

कांग्रेस नेता हरमोहिंदर सिंह का निधन

कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की तीसरी सूची

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -