लोकसभा चुनाव: भाजपा ने पश्चिम बंगाल के लिए दो नाम किए घोषित, केंद्रीय मंत्री को बनाया उम्मीदवार
लोकसभा चुनाव: भाजपा ने पश्चिम बंगाल के लिए दो नाम किए घोषित, केंद्रीय मंत्री को बनाया उम्मीदवार
Share:

कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल से अपने दो प्रत्याशियों के नाम जारी कर दिए हैं। इस सूची में केंद्रीय मंत्री एसएस आहलूवालिया का नाम भी है। आहलूवालिया पश्चिम बंगाल की बडगांव दुर्गापुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं असीस कुमार बिस्वास का भी नाम इस सूची में है। पश्चिम बंगाल की कृष्णागंज लोकसभा सीट से बिस्वास भाजपा के प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।

लोकसभा चुनाव: पीएम मोदी पर बरसीं मायावती, कहा - इनका काम केवल भाजपा की ब्रांडिंग

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में कुल 42 लोकसभा सीटें हैं, जिसमे भाजपा के पास वर्तमान में मात्र दो सीटें हैं। वहीं, भाजपा ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र भी जारी कर दिया है। भाजपा ने इसे संकल्प पत्र का नाम दिया है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री धर्मंद्र प्रधान और हाल में भाजपा में शामिल होने वाले बैजयंत पांडा उपस्थित थे। वहीं कांग्रेस ने भी ओडिशा के विधानसभा चुनाव के लिए मैनिफेस्टो जारी कर दिया है। इसमें न्याय स्कीम के तहत 5 करोड़ गरीब परिवारों को 72000 वार्षिक देने का वादा किया गया है। जिसे पार्टी ने वचनपत्र का नाम प्रदान किया है।

लोकसभा चुनाव: टिकट कटने पर भावुक हुई संतोष चौधरी, कहा - कांग्रेस दौलत की भूखी..

इससे पहले भाजपा ने हरिय़ाणा की आठ लोकसभा सीटों पर, उत्तर प्रदेश की चार, राजस्थान की चार, मध्य प्रदेश और झारखंड की तीन-तीन, ओडिशा और पश्चिम बंगाल की एक-एक लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों का ऐलान किया था। इसके अलावा भाजपा ने ओडिशा विधानसभा चुनावों के लिए भी दो उम्मीदावारों की भी घोषणा की है।

खबरें और भी:-

‘अब होगा न्याय’ के सहारे लोकसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

यूपी में बारिश और ओले से नष्ट हुई फसल, पियंका गाँधी ने जताया दुःख

राजनीतिक दलों को RTI के दायरे में लाया जाए, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई याचिका

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -