हरियाणा की दो लोकसभा सीटों के लिए भाजपा ने घोषित किए उम्मीदवार, मंत्री ने दिया इस्तीफा
हरियाणा की दो लोकसभा सीटों के लिए भाजपा ने घोषित किए उम्मीदवार, मंत्री ने दिया इस्तीफा
Share:

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को हरियाणा की बची दो लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।  केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह को हिसार से प्रत्याशी बनाया गया है। टिकट मिलते ही बीरेंद्र सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अमित शाह को राज्यसभा और मंत्री पद से त्यागपत्र भेज दिया है।

भाजपा ने अपनी 20वीं लिस्ट में 6 लोकसभा उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है, वहीं पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव के लिए एक प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया है। भाजपा की 20वीं प्रत्याशियों की सूची में हरियाणा के हिसार से बृजेंद्र सिंह को उम्मीदवार बनाया है। बृजेंद्र सिंह केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह के पुत्र हैं, जिन्होंने आज ही अपने त्यागपत्र की घोषणा की है। समाचार एजेंसी एएनआआई के अनुसार, सिंह ने कहा कि भाजपा की सियासत वंशवादी शासन के खिलाफ है, इसलिए मैंने यह उचित समझा कि अगर मेरे बेटे को उम्मीदवार बनाया जाता है तो मुझे मंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इसलिए मैंने अमित शाह जी को इस्तीफा भेजने का फैसला लिया है।

भाजपा की नई सूची में हरियाणा के हिसार सीट से बृजेंद्र सिंह, रोहतक सीट से अरविंद शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं मध्य प्रदेश में खजुराहो सीट से भाजपा ने बिष्णु दत्त शर्मा, रतलाम सीट से जीएस दामोर, धार सीट से छत्तर सिंह दरबार को मैदान में उतारा है। राजस्थान के दौसा से जसकौर मीणा को उम्मीदवार बनाया गया है।

खबरें और भी:-

अगर अखिलेश सम्मान देते हैं, तो चुनाव बाद हो सकता है गठबंधन- शिवपाल यादव

नागरिकता विधेयक के कारण भाजपा से कट रहे असम के लोग, कांग्रेस को दे रहे वोट - रावत

सीएम योगी पर हमलावर हुए अशोक गहलोत, कहा- दर्ज हो देशद्रोह का मुकदमा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -