लोकसभा चुनाव: आडवाणी की सीट से लड़ेंगे अमित शाह, भाजपा ने जारी किए 184 नाम
लोकसभा चुनाव: आडवाणी की सीट से लड़ेंगे अमित शाह, भाजपा ने जारी किए 184 नाम
Share:

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी की गांधीनगर लोकसभा सीट से अमित शाह को उतारकर एक तीर से दो शिकार करने वाला निर्णय लिया है। इस लोकसभा सीट पर आडवाणी बीते गत दशक से प्रतिनिधित्व करते रहे हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार अमित शाह को गांधीनगर भेजकर भाजपा ने लालकृष्ण आडवाणी की सीट पर उन्हें हटाकर कोई कमजोर उम्मीदवार देने की जगह अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजा है।

लोकसभा चुनाव: सुभाषचंद्र बोस के प्रपौत्र को भाजपा ने बनाया उम्मीदवार, कोलकाता दक्षिण से आज़माएंगे किस्मत

हालांकि आडवाणी का मन चुनाव लड़ने था, किन्तु भाजपा ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें हटने के लिए मना लिया। इससे गांधीनगर लोकसभा सीट पर बड़े नेता के प्रतिनिधित्व करने का इतिहास बरक़रार रहेगा। इसके साथ ही गुजरात में 2017 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के बढ़िया प्रदर्शन को देखते हुए शाह की उपस्थिति पार्टी में ऊर्जा भरने का काम करेगी। गांधीनगर लोकसभा सीट से शाह के उतरने पर पार्टी को पूरे गुजरात में एक माहौल बनाने का अवसर मिलेगा। 

जम्मू कश्मीर: कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस के बीच आधा-अधूरा गठबंधन

गुजरात भाजपा के एक नेता ने कहा है कि, '2017 के चुनावों में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया था। पार्टी के नेताओं को अब लगने लग रहा था कि राज्य की सभी 26 लोकसभा सीटों को जीतना कड़ी चुनौती होगा। किन्तु, अमित शाह के उतरने से कार्यकर्ता रिचार्ज होंगे और जीत की संभावनाओं में वृद्धि होगा।' गांधीनगर से जब आडवाणी को हटाने की बात आई तो गुजरात की भाजपा इकाई ने अमित शाह के नाम का प्रस्ताव दिया था। अपने शुरुआती दिनों में अमित शाह इसी लोकसभा सीट पर प्रबंधन का कार्य देख चुके हैं। 

खबरें और भी:-

एमपी में कांग्रेस को झटका, हिमाद्री सिंह BJP में शामिल

यूपी में BJP को एक और बड़ा झटका, भाजपा अध्यक्ष की पुत्रवधु ने थामा कांग्रेस का हाथ

पीएम मोदी ने चौकीदारों से मांगी माफ़ी, कहा विपक्ष कर रहा आपका अपमान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -