गुजरात में भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची, अब तक 166 प्रत्याशी घोषित
गुजरात में भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची, अब तक 166 प्रत्याशी घोषित
Share:

अहमदाबाद: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने आज यानि शनिवार (12 नवंबर) को 6 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसके पहले भाजपा ने 160 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में वोटिंग होगी। 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में गुजरात में वोटिंग होगी और चुनावों के परिणाम 8 दिसंबर को घोषित होंगे।

 

दूसरी सूची में भाजपा ने धोराजी से महेंद्रभाई पाडलिया को प्रत्याशी बनाया है। खंभालिया ने मूलुभाई बेरा को टिकट दिया गया है, जबकि कुतियाना से ढेलिबेन मालदेभाई को भाजपा ने टिकट दिया है। सेजल राजीव कुमार पांड्या को भाजपा ने भावनगर पूर्व से मैदान में उतारा है। डेडियापाडा से भाजपा ने हितेश देवजी को प्रत्याशी बनाया है। चोर्यासी से भाजपा ने संदीप देसाई को टिकट दिया है। बता दें कि, पहली सूची में भाजपा ने राज्य में 69 मौजूदा विधायकों को फिर से टिकट दिया है। वहीं, भाजपा ने 38 विधायकों के टिकट काटे हैं। पहली लिस्ट के अनुसार, 160 उम्मीदवारों की सूची में भाजपा ने 38 नए चेहरों को टिकट दिया है।

बता दें कि, गुजरात में कुल 182 व‍िधानसभा सीटें हैं। प‍िछली बार भाजपा ने 99 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस ने 79 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, अन्य के खाते में 4 सीटें आई थीं। इस बार के चुनाव में भी भाजपा अपनी जीत का सिलसिला जारी रखने की कोशिश में है, वहीं कांग्रेस लंबे समय से सत्ता के सूखे को खत्म करने के लिए पूरा जोर लगा रही है। उधर आम आदमी पार्टी (AAP), भाजपा और कांग्रेस को मात देते हुए सरकार बनाने का दावा कर रही है। 

'आपकी राष्ट्रपति कैसी दिखती हैं..', ममता के मंत्री ने किया 'महामहिम' मुर्मू का अपमान

हिमाचल चुनाव: जेपी नड्डा ने परिवार संग डाला वोट, कांग्रेस सांसद ने भी किया मतदान

'एक विज्ञापन दे रही, दूसरी गुमराह कर रही, भाजपा ही जीतेगी चुनाव..', AAP-कांग्रेस पर नड्डा का वार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -