यूपी चुनाव: भाजपा ने खेला बड़ा दांव, अयोध्या नहीं इस सीट से लड़ेंगे योगी.., 107 नामों की सूची जारी
यूपी चुनाव: भाजपा ने खेला बड़ा दांव, अयोध्या नहीं इस सीट से लड़ेंगे योगी.., 107 नामों की सूची जारी
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सियासी दंगल में भाजपा ने भी अपना पासा फेंक ही दिया है। दरअसल, भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा ने आज कुल 107 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं, जिनमे पहले चरण के लिए 57 उम्मीदवारों और दूसरे चरण के लिए 50 उम्मीदवारों का नाम शामिल है।

 

प्रेस वार्ता करते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सिराथू से चुनावी मैदान में उतरेंगे। इस दौरान धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि, 'योगी जी की सरकार ने पिछले 5 साल में गुंडाराज, भ्रष्टाचारियों पर, माफियों पर नकेल कसने का काम किया है। बेटियां रात में भी निडर होकर घूम सकती हैं। मैं दावे से कह सकता हूं कि योगी जी ने यूपी को दंगामुक्त राज्य बनाकर दिया है।' 

 

उन्होंने कहा कि, 'आज यूपी में मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं, एक्सप्रेसवे बन रहे हैं। जो यूपी एक समय में बीमारू राज्य के रूप में जाना जाता था, आज वही यूपी देश में विकास के रूप में नंबर वन बनकर ऊभरा है।' प्रधान ने कहा कि 'एक कल्याणकारी, सर्वस्पर्शी और संवेदनशील शासन पिछले 5 साल में भाजपा ने उत्तर प्रदेश में दिया है। हमें विश्वास है कि 2022 के इस महापर्व में उसी स्पष्टता के साथ यूपी के जनता पुनः हमें आशीर्वाद देगी।'

बहन के लिए कैंपेन नहीं करेंगे सोनू सूद, कहा- 'मेरा कोई लेना-देना नहीं है'

यूपी चुनाव में पीएम मोदी ने खुद संभाला मोर्चा, टिकट बंटवारे पर बैठक में हुए शामिल

यूपी चुनाव: क्या अयोध्या में 'मोदी की काशी' जैसा करिश्मा कर पाएंगे योगी आदित्यनाथ ?
   

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -