रामलीला मैदान में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार, बड़ी रैली संपन्न
रामलीला मैदान में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार, बड़ी रैली संपन्न
Share:

नई दिल्ली : राजधानी के रामलीला मैदान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के नेतृत्व में महिला भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा हुंकार रैली का आयोजन किया गया। महिला मोर्चा की ओर से आयोजित रैली में भाजपा नेताओं ने महिलाओं की सुरक्षा पर केजरीवाल सरकार पर जमकर निशाना साधा। साथ ही 2019 के चुनाव में एक बार फिर देश की सत्ता नरेंद्र मोदी को सौंपने का संकल्प लिया।

अन्य प्रदेशों में भी होगी रैली 
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि कहा कि 2012 में गुजरात महिला मोर्चा की बहनों ने संकल्प लिया था कि 2014 में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। अब दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में दिल्ली की बहनों ने फिर देश की बागडोर नरेंद्र मोदी को सौंपने का संकल्प लिया है। इसे पूरा करने के लिए अन्य प्रदेशों में भी हुंकार रैली आयोजित होगी।

सीएम ने पूरा नहीं किया वादा 
दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान महिलाएं असुरक्षित और बेटियां बीमार हैं। केजरीवाल ने चुनाव में जितने भी वायदे किए थे सत्ता में आने के बाद उनमें से एक भी पूरा नहीं किया। केजरीवाल ने कहा था महिलाओं की सुरक्षा के लिए बसों में मार्शल नियुक्त होंगे और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। लेकिन बसों की संख्या भी पूरी नहीं है। 

अब यहां सिटी बसों में इन बच्चों का नहीं लगेगा किराया

आज से और ज्यादा ठंडी हो सकती है राजधानी

महागठबंधन में शामिल होना एक विकल्प : उपेंद्र कुशवाहा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -