राफेल मामला: बिहार में भाजपा का विरोध प्रदर्शन, कहा- सार्वजनिक तौर पर माफ़ी मांगे राहुल
राफेल मामला: बिहार में भाजपा का विरोध प्रदर्शन, कहा- सार्वजनिक तौर पर माफ़ी मांगे राहुल
Share:

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राफेल डील मामले पर सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट मिलने के बाद आज कांग्रेस पार्टी और उसके तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ बिहार में जबरदस्त प्रदर्शन किया। बिहार भाजपा इकाई के अध्यक्ष एवं पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल के साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन की अगुवाई में बड़ी तादाद में कार्यकर्ताओं ने राजधानी पटना के करगिल चौक पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
 
विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की गई। भाजपा के कार्यकर्ता कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी से 2019 के लोकसभा चुनाव और उसके बाद राफेल डील मामले में बोले गए झूठ पर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की मांग कर रहे थे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि राफेल डील केस में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को क्लीन चिट दे दी है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी और उसके तत्कालीन अध्यक्ष को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से यह साबित हो गया है कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता केवल लोगों के बीच भ्रम फैलाकर झूठ बोल रहे थे। डॉ. जायसवाल ने कहा कि संसद में सारी बातें साफ़ कर दी गई थी, उसके बाद भी श्री गांधी का इस किस्म का चरित्र है। श्री गांधी ने स्वयं सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगी थी कि उनसे गलती हुई थी पीएम नरेंद्र मोदी के संबंध में टिप्पणी करने में, किन्तु वह व्यक्ति बाहर आकर देश को धोखा देने का काम करता है।

सर्वदलीय बैठक में विपक्ष की मांग, फ़ारूक़ अब्दुल्ला को मिले संसद सत्र में शामिल होने की इजाजत

बालासाहेब की पुण्यतिथि मना रही शिवसेना, संजय राउत बोले- महाराष्ट्र में CM हमारा ही होगा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -