बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, 22 फ़रवरी को पार्टी अध्यक्ष नड्डा करेंगे दौरा
बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, 22 फ़रवरी को पार्टी अध्यक्ष नड्डा करेंगे दौरा
Share:

पटना: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार के विधानसभा चुनावों को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी हैं। राज्य में बैठकों का सिलसिला शुरू हो गया है और चुनावी तैयारियों को अमलीजामा पहनाने का जिम्मा खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा संभालने वाले हैं। पार्टी सूत्रों ने रविवार को इस संबंध में जानकारी दी है। पार्टी कार्यकर्ताओं से मिली जानकारी के मुताबिक, नड्डा 22 फरवरी को बिहार पहुंचेंगे।

बिहार में नड्डा पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठकें व चर्चाएं करेंगे। जेपी नड्डा वहां 11 जिलों में बने पार्टी दफ्तरों का उद्घाटन भी करेंगे। उल्लेखनीय है कि बिहार भाजपा सभी जिलों में जिला कार्यालय भवन निर्मित करवा रही है। 11 जिलों में पार्टी का भवन बन कर लगभग तैयार हो चुका है। अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवनिर्मित जिला कार्यालय का शुभारंभ करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पटना से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए से सभी 11 जिलों के दफ्तरों का उद्घाटन करेंगे।

इस बीच पटना में भाजपा संगठन पदाधिकारियों की आज (रविवार को) मीटिंग हो रही है। इसमें सभी 45 संगठन जिला के अध्यक्ष एवं संगठन अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। मीटिंग में बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित हैं।

केजरीवाल के 62 विधायकों में से 8 महिला MLA, लेकिन दिल्ली कैबिनेट में किसी को भी जगह नहीं

चार दिवसीय दौरे पर पाकिस्तान पहुंचे संयुक्त राष्ट्र के एंटोनियो गुतारेस, कश्मीर मुद्दे पर इमरान से करेंगे चर्चा

कल हो सकती है बाबूलाल मरांडी की 'घर वापसी', इस पार्टी में करेंगे अपनी पार्टी झाविमो का विलय

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -