बंगाल में नड्डा ने लांच किया 'सोनार बांग्ला' अभियान, 2 करोड़ लोगों के घर पहुंचेगी भाजपा
बंगाल में नड्डा ने लांच किया 'सोनार बांग्ला' अभियान, 2 करोड़ लोगों के घर पहुंचेगी भाजपा
Share:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य में "सोनार बांग्ला" अभियान आरंभ किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान बंगाल भाजपा इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी उपस्थित रहे। पार्टी इस अभियान के तहत विधानसभा चुनाव के लिए मैनिफेस्टो जारी करने से पहले दो करोड़ लोगों से सुझाव लेगी।

इस अभियान के तहत पार्टी 2 करोड़ लोगों तक अपने अभियान को लेकर जाएगी और घोषणापत्र को लेकर उनसे सुझाव मांगेगे जाएंगे। इसके लिए लगभग 30,000 सुझाव पेटिका राखी जाएंगी। राज्य की 294 विधानसभा सीटों में से हर क्षेत्र में करीब 100 बक्से रखे जाएंगे। 50 बक्से लेकर भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे, जबकि 50 बक्सों को शहरों के प्रमुख स्थानों पर रखा जाएगा। अभियान का आगाज़ करते हुए नड्डा ने कहा कि यह अभियान पार्टी की तरफ से पूरे राज्य में 3 से 20 मार्च तक चलेगा। 

नड्डा ने कहा कि हम पश्चिम बंगाल के प्रतिष्ठित इतिहास में स्वामी विवेकानंद, रवींद्रनाथ टैगोर, बंकिम चंद्र चटर्जी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, ईश्वर चंद्र विद्यासागर के योगदान के साथ 'सोनार बांग्ला' बनाने के लिए काम कर रहे हैं। हम राज्य में आयुष्मान भारत योजना को लागू करेंगे। नड्डा ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ बंगाल के किसानों को नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने कहा है कि ये योजना बंगाल में लागू होगी और पुरानी किश्तें भी यहां के कृषकों को मिलेंगी। इससे राज्य के 73 लाख किसानों को फायदा मिलेगा।

फ्रांस ने उत्तरी क्षेत्रों में की आंशिक लॉकडाउन की घोषणा

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ ममता बनर्जी ने निकाली ई-बाइक रैली, पीएम मोदी को ठहराया जिम्मेदार

रूस के स्पुतनिक वी वैक्सीन का पहला बैच पहुंचा निकारागुआ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -