बेलगावी में भाजपा को मिली पहली बार जीत, जेपी नड्डा बोले- यह गर्व की बात है...
बेलगावी में भाजपा को मिली पहली बार जीत, जेपी नड्डा बोले- यह गर्व की बात है...
Share:

कर्नाटक में हुबली-धारवाड़, बेलगावी तथा कलबुर्गी नगर निगम चुनावों के परिणाम सोमवार को घोषित किए गए, जिसमें भाजपा दो नगर निकायों में आगे है। सीएम बसवराज बोम्मई ने पार्टी के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए कहा कि जनता ने नए शासन को कबूल किया है। हुबली-धारवाड़ नगर निगम में, भाजपा ने 82 सदस्यीय परिषद में स्पष्ट बहुमत प्राप्त करने के लिए आवश्यक 42 की जगह 39 सीटें जीतीं। कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए HDMC में 33 सीटें जीतीं हैं। जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों को 6 सीटें प्राप्त हुई हैं।

वही सोमवार को भाजपा ने बेलगावी नगर निगम में स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया, किन्तु हुबली-धारवाड़ नगर निगम में वह बहुमत से पीछे रह गई है। हालांकि फिर भी भाजपा तीनों प्रमुख नगर निगमों में मेयर प्रत्याशियों का चुनाव करने वाली है। वहीं कलबुर्गी में कांग्रेस को करारा झटका लगा। बेलगावी में, भगवा पार्टी ने 58 वार्डों में से 35 पर जीत प्राप्त करके इतिहास रच दिया है। कांग्रेस ने निगम में 10 सीटें हासिल की हैं, जबकि निर्दलीय को 12 और AIMIM को एक सीट प्राप्त हुई है। कई निर्दलीय महाराष्ट्र एकीकरण समिति (MES) का सपोर्ट करते हैं, जो एक मान्यता प्राप्त पार्टी नहीं है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट किया, ‘तीन नगर निगमों बेलगावी, हुबली-धारवाड़ तथा कलबुर्गी चुनावों में भाजपा पर विश्वास करने के लिए कर्नाटक की जनता को धन्यवाद।’ उन्होंने आगे कहा, ‘माननीय पीएम नरेंद्र मोदी की जन-हितैषी नीतियों के लिए धन्यवाद। हमने पहली बार बेलगावी नगर निगम जीता है। यह गर्व की बात है कि कर्नाटक भाजपा हुबली-धारवाड़ निगम में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है तथा कलबुर्गी निगम में बेहद शानदार प्रदर्शन किया है।’

Video: 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' का नारा सुन भड़के तालिबानी आतंकी, अपने ही लोगों को गोलियों से भूना

यूट्यूब पर ट्रेंड हुआ 'करंट', कुछ ही देर में मिले करोड़ो व्यूज

मुज़फ्फरनगर दंगों को हुए 8 साल, केवल 7 दोषी करार, सबूतों की अभाव में 1100 आरोपी बरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -