झारखण्ड विधानसभा की तैयारी में जुटी भाजपा, बनाया ये प्लान
झारखण्ड विधानसभा की तैयारी में जुटी भाजपा, बनाया ये प्लान
Share:

रांची: झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधानसभा चुनाव को साधने के लिए नया झारखंड अभियान शुरु कर रही है. झारखंड भाजपा घोषणा पत्र समिति, इस अभियान के माध्यम से मंडल स्तर तक जाएगी और लोगों के सुझाव से संकल्प पत्र तैयार करेगी. भाजपा अपने इस नए झारखंड अभियान को अब तक का सबसे बड़ा अभियान करार दे रही है, जो अगले 5 वर्षों का एजेंडा निर्धारित करेगा जो झारखंड के लोगों का भविष्य बताया है.

झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारी में एक और चुनाव आयोग जुटा हुआ है, तो दूसरी तरफ भाजपा भी अपने घोषणा पत्र का बनाने में जुट गई है, जिसे नया झारखंड अभियान नाम दिया गया है. झारखंड भाजपा घोषणापत्र समिति 19 तारीख से 25 तारीख तक सभी 5 प्रमंडलों में जा कर लोगों से मैफेस्टो को लेकर सुझाव मांगेगी, इसके अलावे सोशल मीडिया, कमल दूत, मिस्ड कॉल और नए वेबसाइट के माध्यम से भी लोगों से सुझाव लिए जाएंगे.

भाजपा, जनता के सुझाव के आधार पर ही अगले 5 वर्ष का एजेंडा तय करने का दावा कर रही है. एक और सीएम से लेकर भाजपा का संगठन अपने अलग अलग विंग के माध्यम से जनता के बीच है, तो भाजपा घोषणा पत्र समिति भी अपने विशेष बॉक्स को लेकर जनता से मैनिफेस्टो के लिए सुझाव मांग रही है. 

कांग्रेस के आरोपों पर अमित शाह ने दिया जवाब, कहा- अगर वीर सावरकर ना होते तो हम अंग्रेज़ों .....

राजनाथ सिंह ने कश्मीर को बताया आंतरिक मसला, कांग्रेस से कहा- इसका अंतरराष्ट्रीयकरण न करें

ख़त्म हुआ जम्मू कश्मीर का विधान परिषद, 31 अक्टूबर से बनेंगे दो केंद्र शासित प्रदेश

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -