RSS  में बढ़े महिलाओं की भागीदारी
RSS में बढ़े महिलाओं की भागीदारी
Share:

नई दिल्ली। भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में महिलाओं की भागीदारी की बात कही है। उनका कहना था कि लोग राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को अपनाऐं इसकी शिक्षाओं और बातों पर चलें। लालकृष्ण आडवाणी ने प्रजापिता ब्रह्मकुमारी संस्था की तारीफ की और कहा कि इस तरह के संगठन बेहद अच्छे होते हैं।

दरअसल वे प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संस्थापक ब्रह्मा बाबा के 48 वें स्वर्गारोहण समारोह में शामिल हुए थे। लालकृष्ण आडवाणी ने सिंध व कराची को लेकर कहा कि ब्रह्मा बाबा का जन्म सिंध में हुआ था वे सिंधी परिवार में जन्मे थें सिंध अब पाकिस्तान में है इस बात का अफसोस है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के नेतृत्व वाले संगठन जैसा दूसरा कोई भी संगठन उन्होंने नहीं देखा। उन्होंने यह भी कहा कि वे वर्षों से आरएसएस से जुड़े हुए हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को लेकर उन्होंने कहा कि इसमें अधिकांश लड़के शामिल होते हैं महिलाऐं भी इस संगठन में हैं लेकिन इनकी तादाद कम है।

पाकिस्तानी चैनल का हास्यास्पद दावा, मोदी और डोभाल ने कराया ओम पुरी का क़त्ल

नहीं हो पाएगा RSS का हिंदू सम्मेलन

कोलकाता में आरएसएस को मिली कार्यक्रम की अनुमति

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -