सहारनपुर पहुंची भाजपा की परिवर्तन रैली
सहारनपुर पहुंची भाजपा की परिवर्तन रैली
Share:

सहारनपुर। एक ओर जहां पर उत्तरप्रदेश के सत्ताधारी दल द्वारा अपना रजत जयंती महोत्सव मनाया गया तो दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी द्वारा परिवर्तन रैली निकाली जा रही है। भाजपा अपने रथ को उत्तरप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में ले जा रही है। ऐसे में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि उत्तरप्रदेश भ्रष्टाचार से प्रभावित है। यहां पर एक सर्जिकल स्ट्राईक होना चाहिए। जो कि भ्रष्टाचार को समाप्त कर दे।

दरअसल भारतीय जनता पार्टी ने सहारनपुर में भाजपा की परिवर्तन यात्रा रैली में भागीदारी की। इस मामले में जब हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पत्रकारों के बीच पहुंचे तो उन्होंने कहा कि सीएम बनने के बाद उन्हें इस बात की खुशी है कि उन्होंने अधिकांश वायदों को पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि यदि यूपी में भाजपा सरकार अस्तित्व में आई तो गन्ना किसानों की दशा सुधर जाएगी।

उनका कहना था कि उत्तरप्रदेश में गन्ना किसानों को फसल का अधिक लाभ नहीं मिल रहा। औद्योगिक इकाईयां उन्हें उनकी फसल का उचित दाम नहीं दे रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी में गुंडागर्दी का आलम है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य भी रैली  के आयोजन में शामिल रहे। भाजपा की परिवर्तन रथ यात्रा को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस रैली से भाजपा के प्रचार अभियान को खासी उम्मीद है।

देश के लिये मोदी सह रहे है आलोचना- शाह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -