भाजपा ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन को मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट
भाजपा ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन को मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट
Share:

चेन्नई: भाजपा ने शनिवार को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन को मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए नामित किया. मुरुगन ने भाजपा नेताओं को धन्यवाद देते हुए एक ट्वीट में कहा, मैं इस आशीर्वाद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और पार्टी कैडर का बहुत आभारी हूं।"

लोगनाथन मुरुगन एक भारतीय राजनीतिज्ञ और वकील हैं। 7 जुलाई 2021 को उन्हें केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री बनाया गया, इससे पहले वे भारतीय जनता पार्टी की तमिलनाडु इकाई के प्रदेश अध्यक्ष थे। मुरुगन का जन्म एक तेलुगु भाषी अरुंथथियार परिवार में हुआ था।

उनका जन्म 29 मई 1977 को तमिलनाडु के नमक्कल जिले के कोन्नूर में एल वरुदम्मल, लोगनाथन के यहाँ हुआ था। इस दौरान वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और बाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी जुड़े मुरुगन ने डॉ. अम्बेडकर लॉ कॉलेज, चेन्नई, तमिलनाडु से कानून की डिग्री हासिल की और मद्रास विश्वविद्यालय में अपनी मास्टर और पीएचडी की डिग्री हासिल की। 

पूर्वी नौसेना कमान द्वारा शुरू किया गया अंतर्राष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस अभियान

खुशखबरी! LPG सिलेंडर की बुकिंग पर बंपर ऑफर, मिल रहा है 2500 रुपये से अधिक का फायदा

टीसीएस केरल के कोच्चि में इनोवेशन पार्क के लिए 690 करोड़ रुपये करेगी निवेश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -