BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में हैदराबाद को भाग्यनगर बोल गए PM मोदी, जानिए और क्या कहा?
BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में हैदराबाद को भाग्यनगर बोल गए PM मोदी, जानिए और क्या कहा?
Share:

हैदराबाद: पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार (3 जुलाई) को हैदराबाद में आयोजित बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने संबोधन में हैदराबाद को भाग्यनगर कह कर पुकारा। उन्होंने कहा कि भाग्यनगर में ही सरदार पटेल ने 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' का नारा दिया था। हमारी एक ही विचार धारा है- नेशन फर्स्ट , हमारा एक ही कार्यक्रम है- तुष्टिकरण समाप्त कर हमने तृप्तिकरण का रास्ता अपनाना।

 

वही इससे पहले उन्होंने बैठक में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी की प्रशंसा की तथा इसे ऐतिहासिक बताया। तेलंगाना के हैदराबाद में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन प्रधानमंत्री की यह टिप्पणी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री ने मुर्मू की विनम्र शुरुआत एवं जीवन भर के उनके संघर्ष का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी कैडर से लोगों के बीच उनके जीवन के संघर्ष एवं सादगी पर जोर देने के लिए कहा।

प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों से यह भी कहा कि यदि 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में मुर्मू का चुनाव होता है तो देश की प्रथम आदिवासी महिला अध्यक्ष बनना देश के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने कहा कि जिंदगी भर संघर्ष करने के बाद भी मुर्मू वह हासिल करने में नाकाम नहीं हुई जिसके लिए वह खड़ी रहीं। उन्होंने यह भी कहा कि मुर्मू ने जिंदगी भर समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए काम किया।

होने जा रहा है पंजाब सरकार का कैबिनेट विस्तार, ये 5 चेहरे हो सकते हैं शामिल

'कब तक होटलों में जाएंगे...' एकनाथ शिंदे पर आदित्य ठाकरे ने बोला हमला

'जब बाघ आता है, लोमड़ी भाग जाती है', PM मोदी का स्वागत करने नहीं पहुंचे CM तो BJP ने बोला हमला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -