हम मेक इन इंडिया में लगे है और वो ब्रेकिंग इंडिया में : अमित शाह
हम मेक इन इंडिया में लगे है और वो ब्रेकिंग इंडिया में : अमित शाह
Share:

नई दिल्ली।  देश में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए प्रचार निति तय करने और अन्य अहम् मुद्दों पर चर्चा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) द्वारा आयोजित कराइ गई दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारणी बैठक आज संपन्न हो गई है। इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओ से अहम् मुद्दों पर चर्चा करने के साथ साथ विपक्ष पर भी करारा वार किया है। 

NRC में किसी भारतीय का नाम नहीं छूटेगा : राजनाथ सिंह


इस दो दिवसीय बैठक का आज अंतिम दिन था और आज पार्टी के सभी नेताओं का फोकस मुख्य रूप से 2019 के चुनावों पर ही था। इस बैठक के समापन से पूर्व पीएम मोदी ने भी पार्टी कार्यकर्ताओ को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने 2019 के चुनावों की तैयारियों के अलावा अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान पर बात की

बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अंतिम दिन यानी रविवार को पार्टी नेताओं का फोकस 2019 के चुनावों पर रहा. कार्यकारिणी के आखिरी दिन सबसे अंत में पीएम मोदी ने संबोधित किया. उन्होंने अपने संबोधन में आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों के साथ साथ अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान का भी जिक्र किया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने आज अजय भारत अटल भाजपा का नारा भी दिया। 

बिहार में क़ानून व्यवस्था समाप्त हो चुकी है- तेजस्वी यादव

पीएम मोदी से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी इस सभा को सम्बोधित किया।  इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने हमेशा का भारत निर्माण करने का प्रयास किया है और कांग्रेस ने इसे तोड़ने का। इस हिसाब से हम मेक इन इंडिया में लगे है और वो ब्रेकिंग इंडिया में। अमित शाह ने यह भी कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में जनता इन्ही बातों को ध्यान में रख कर फैसला लेगी। 


ख़बरें और भी 

सुर्खियां: ये है देश और दुनिया की आज की सबसे बड़ी ख़बरें

भारत बंद पर TMC का रुख अपने आप में विरोधाभासी : कांग्रेस

यूपी वासियों के लिए ख़ुशख़बरी, 10000 करोड़ के निवेश के साथ लागू होगी जैव ईंधन नीति

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -