किसानों पर फोकस, गुजरात में भाजपा ने शुरू की 'नमो पंचायत'
किसानों पर फोकस, गुजरात में भाजपा ने शुरू की 'नमो पंचायत'
Share:

अहमदाबाद: गुजरात के ग्रामीण इलाकों और किसानों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए भाजपा ने ‘नमो पंचायत’ का आयोजन आरंभ किया है। इनका आयोजन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के गुजरात दौरे के वक़्त ही शुरू हो गया था। इसके तहत एक महीने में लगभग 14 हजार गांवों में ‘नमो पंचायत’ की जाएगी। इस कार्यक्रम की कमान भाजपा किसान मोर्चा के हाथ में रहेगी।

दरअसल,  2017 के गुजरात चुनाव में ग्रामीण इलाकों में भाजपा का प्रदर्शन कुछ कमजोर रहा था। पार्टी 143 ग्रामीण सीटों में से 64 सीटें ही जीत सकी थी। वहीं, शहरी इलाके में भाजपा 39 सीटों में से 34 सीटों पर परचम लहराया था। पार्टी के एक सूत्र ने जानकारी दी है कि पार्टी इस बार खास तौर पर ग्रामीण इलाकों और किसानों पर फोकस कर रही है। उन्होंने बताया कि इसके लिए बाकायदा एक योजना तैयार की गई है। इसके तहत करीब 14 हजार गांवों में ‘नमो पंचायत’ का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की ऐसी योजनाओं के संबंध में किसानों को बताया जाएगा, जिससे सीधे-सीधे किसान लाभान्वित होते हैं

पार्टी सूत्र ने जानकारी दी है कि पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह निरंतर गौ आधारित प्राकृतिक खेती की बात कर रहे हैं। इसके लिए किसानों को कई प्रकार की मदद भी सरकार की तरफ से मुहैया कराई जा रही है। भाजपा किसान मोर्चा ने किसानों को गौ आधारित प्राकृतिक खेती के लाभ बताने के लिए बिहार में गंगा किनारे से अपने अभियान का आगाज़ किया था और मोर्चा इस अभियान को उत्तर प्रदेश तक ले आया है। भाजपा किसान मोर्चा की तरफ से ‘नमो पंचायत’ में किसानों को गौ आधारित प्राकृतिक खेती करने के बारे में विस्तृत सूचना मुहैया कराई जाएगी।

CM की चर्चाओं पर आया तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?

कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ में सबसे आगे हैं मल्लिकार्जुन खड़गे, लेकिन उन्हें भी देनी होगी 'क़ुर्बानी'

सोनिया गांधी को पूरे तामझाम के साथ 'जादूगरी' दिखाने गए थे गहलोत, आखिर कैसे बिगड़ा गेम ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -