इशारों में-इशारों में केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी को बताया पागल!
इशारों में-इशारों में केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी को बताया पागल!
Share:

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) ने लंदन के एक सम्मेलन में राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। जी दरसल नकवी ने कहा कि, 'राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की मंडली ने कांग्रेस पार्टी (Congress) को देश की पार्टी से मोहल्ले की पार्टी बना दिया है।' इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि, 'मानसिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति इस तरह से देश को बदनाम करने वाली बातें कभी नहीं कर सकता है।' जी दरअसल ब्रिटेन के दौरे पर गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी बीते शुक्रवार को थिंक टैंक ब्रिज इंडिया द्वारा आयोजित ‘आइडियाज फॉर इंडिया’ सम्मेलन में शामिल हुए थे। जी हाँ और इस दौरान उन्होंने कहा था कि, 'पाकिस्तान की तरह ही भारत में भी अदृश्य ताकतें देश को खोखला कर रही हैं।'

इसी के साथ उन्होंने कहा, ‘भारत की आत्मा पर BJP का हमला हो रहा है और बिना आवाज की आत्मा का कोई मतलब नहीं है तथा जो हुआ है वह यह है कि भारत की आवाज को कुचल दिया गया है।’ इसके अलावा कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि, 'भारत की आवाज को देश के संस्थागत ढांचे ने कुचल दिया है जो परजीवी होता जा रहा है। इसलिए अदृश्य ताकतें, सीबीआई, ईडी अब भारतीय राज्य को खोखला कर रही हैं जैसा कि पाकिस्तान में होता है।'

इसी के साथ लंदन सम्मेलन में राहुल गांधी ने यह भी कहा कि, 'BJP ने पूरे देश में केरोसिन छिड़क दिया है, आपको एक चिंगारी की जरूरत है और हम बड़ी परेशानी में होंगे।' अब इसी पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘देश में उन्हें सुनने वाला कोई नहीं है तो इसलिए वे विदेश में जाकर मनगढ़ंत कहानियां बोल रहे हैं।’ आपको बता दें कि, बीजेपी ने बीते शनिवार को राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वो पीएम मोदी से नफरत में भारत को नुकसान पहुंचा रहे हैं। विदेशी धरती से उनके द्वारा भारत के बारे में बार-बार की जा रहीं आलोचनात्मक टिप्पणियां राष्ट्र को धोखा देने के समान हैं।

वहीं पार्टी के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, ‘राहुल गांधी जी लंदन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की सेमिनार में जाते हैं। वहां जाकर देश की छवि धूमिल करते हैं। ये उनकी आदत हो गई है और उनके परिवार की भी। मोदी जी से नफरत करते-करते वो भारत माता के खिलाफ ही बयानबाजी करने लगे हैं।’ इसी के साथ उन्होंने कांग्रेस नेता को आगाह किया कि उन्हें विदेशी जमीन पर भारत के बारे में कुछ भी गलत बोलने से बचना चाहिए। जी दरअसल भाटिया ने कहा, ‘आप बीजेपी का विरोध कर सकते हैं। स्वस्थ राजनीति का ये हिस्सा है। लेकिन आप हमारे देश के लिए अपशब्द कहेंगे। बेबुनियाद आरोप लगाएंगे तो न केवल बीजेपी इसका पुरजोर तरीके से विरोध करेगी। बल्कि देश की जनता भी इसका विरोध करेगी।’

दो गर्लफ्रेंड के चक्कर में बावला हुआ पति, गर्भवती पत्नी का कटा गला

60 की उम्र में 48 की महिला संग हुआ प्यार, ब्रेकअप के बाद फेंका तेजाब

ससुर के प्यार में डूबी बहू, पति और 2 बच्चों को छोड़ हुई फरार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -