भाजपा में सच कहना लगता है बगावत, चापलूसों से घिर गए PM मोदी
भाजपा में सच कहना लगता है बगावत, चापलूसों से घिर गए PM मोदी
Share:

नईदिल्ली। बीजेपी नेता व पटना साहिब के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवन्त सिन्हा द्वारा उठाए गए सवालों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि, यशवंत सिन्हा गंभीर व्यक्तित्व वाले राजनेता हैं। उन्होंने आर्थिक हालात को लेकर जो भी कहा वह उपयुक्त है। उनकी बातों से मैं सहमत हूॅं। उन्होंने नोटबंदी को गलत समय पर लिया गया निर्णय बताया।

उन्होंने कहा कि, पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवन्त सिन्हा ने जो भी कहा वही बात अरूण शौरी, सुब्रमण्यम स्वामी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी कह चुके हैं। जयंत सिन्हा जिस तरह से सरकार का पक्ष रखा वो उनकी मजबूरी थी। यह पीआईबी की प्रेस रिलीज़ है। जिस तरह के सवाल यशवन्त सिन्हा ने किए हैं, उन्हें केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली व्यक्तिगत मान रहे हैं।

मगर यह दो नेताओं के वर्चस्व की लड़ाई नहीं है। उनका कहना था कि, मैं यह सब इसलिए नहीं कह रहा हूॅं कि, मंत्री न बनाए जाने से मुझे दुख है। मुझे मंत्री नहीं बनाये जाने से कोई दुख नहीं होता, जो प्रशंसक व समर्थक हैं उन्हें दुख होता है।

उन्होंने कहा कि, पार्टी में कई प्रतिभाशाली लोग मौजूद हैं लेकिन, इसके बाद भी लोगों को बाहर से लाकर मंत्री बनाया जा रहा है। मैं किसी भी भाजपा नेता के प्रचार के बिना अपने संसदीय क्षेत्र में रिकाॅर्ड मतों से जीता हूॅं। हालांकि उन्होंने मोदी लहर की बात मानते हुए कहा कि, मोदी लहर का असर हुआ है लेकिन वे यह कहने से भी नहीं चूके कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चापलूसों से घिर गए हैं।

अखिलेश के बाद शिवपाल दिखाऐंगे इटावा में ताकत

छुट्टी पर भेजा तो दूंगा इस्तीफा- BHU VC

सरल व्यक्तित्व के धनी - रामनाथ कोविंद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -