यौन शोषण के आरोप में भाजपा सांसद संजय सेठ का PA गिरफ्तार
यौन शोषण के आरोप में भाजपा सांसद संजय सेठ का PA गिरफ्तार
Share:

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में महिला थाना की पुलिस ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद संजय सेठ के PA संजीव साहू को एक महिला का यौन शोषण करने के आरोप में अरेस्ट कर जेल भेज दिया। महिला के बयान पर आरोपी के खिलाफ महिला थाना में FIR दर्ज हुई है। 

पुलिस ने महिला का अदालत में 164 के तहत बयान दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि आरोपी और महिला में पिछले दो वर्षों से मित्रता थी। इस कारण दोनों अक्सर मिलते थे। महिला ने दर्ज FIR में बताया है कि आरोपी ने बहला-फुसला कर उसका यौन शोषण किया है। आरोपी ने महिला के साथ कई बार शारीरिक संबंध स्थापित किया। हालांकि महिला पहले से विवाहित है। महिला के घरवाले शुक्रवार को कोतवाली थाना पहुंचे और आरोपी को जेल भेजने की मांग करने लगे। पुलिस ने महिला का बयान लिया और आरोपी से पूछताछ के बाद उसे अदालत पहुंचा दिया। पुलिस आरोपी को कोर्ट भेज रही थी, उस समय कोतवाली थाना में कई लोग उपस्थित थे। इस कारण पुलिस ने अन्य आरोपियों के साथ संजीव साहू को थाना से बाहर निकाला, ताकि उसकी शिनाख्त न हो पाए। 

इस मामले को लेकर रांची के ही कई प्रतिष्ठित लोगों ने समझौता कराने की कोशिश की। किन्तु महिला आरोपी को जेल भेजने के अलावा कुछ नहीं चाहती थी। थानेदार को कई जगहों से कॉल भी आया, लेकिन आरोपी को पुलिस ने जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार की रात ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी का कहना है कि महिला ने उसे फंसाया है।

बिहार में वकील की गोली मारकर हत्या, कार की सीट बेल्ट से लटका मिला शव

राज्य सरकार को 31 करोड़ का राजस्व नुकसान पहुँचाने के आरोप में गिरफ्तार हुआ व्यपारी

त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब का बड़ा दावा, कहा- राज्य की अपराध दर में आई 22 प्रतिशत की गिरावट

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -