भाजपा सांसद साक्षी माहराज का दावा, कहा-  2024 में नहीं होंगे लोकसभा चुनाव
भाजपा सांसद साक्षी माहराज का दावा, कहा- 2024 में नहीं होंगे लोकसभा चुनाव
Share:

उन्नाव : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद साक्षी महाराज ने दावा किया है कि 2019 लोकसभा चुनाव मोदी लहर नहीं, बल्कि 'मोदी की सुनामी' है और 2024 में देश में लोकसभा चुनाव ही नहीं होगा। अपने बयानों को लेकर अकसर सुर्खियों में रहने वाले साक्षी महाराज ने शुक्रवार को भाजपा के एक समारोह में कहा है कि, '2024 में देश में लोकसभा चुनाव ही नहीं होगा। 2014 में तो मोदी लहर थी किन्तु 2019 में पीएम मोदी के नाम की सुनामी आई हुई है।' 

लोकसभा चुनाव: भाजपा से कटा सिन्हा का टिकट, अब किसका दामन थामेंगे शत्रु

साक्षी महाराज ने कहा है कि विश्व की कोई भी ताकत नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने से रोक नहीं सकती है। इस बात से कुछ लोग बौखला गए हैं, कभी ये लोग प्रियंका गांधी को राजनीति में उतार देते हैं तो कभी जिनसे लड़ते झगड़ते थे उनसे गठबंधन हो जाता है। साक्षी महाराज ने कहा है कि ‘‘हमारे नेता पीएम नरेन्द्र मोदी सारी दुनिया के लोकप्रिय नेता हैं और अब देश भर में चर्चा चल रही है कि 'मोदी हैं तो देश है'।’’ 

भारत और अमेरिका मिलकर शुरू कर रहे हैं एक प्रोजेक्ट, निशाने पर आतंकवाद

उन्होंने कहा है कि, 'पहली दफा देश में जागृति आई है। हिन्दू जाग उठा है। जनता जाग गई हैं। मैं तो एक संन्यासी हूं। मुझे लगता है कि इस चुनाव के बाद 2024 में लोक सभा चुनाव नहीं होगा। सिर्फ यही चुनाव है जो देश के नाम पर लड़ा जा रहा है।' साक्षी महाराज ने दावा किया है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।

खबरें और भी:- 

लोकसभा चुनाव: असम भाजपा सांसद राम प्रसाद शर्मा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, लेकिन...

लोकसभा चुनाव: टीएमसी में उठ रहे बगावत के सुर, भाजपा में शामिल हो रहे 'दीदी' के नेता

गोवा सीएमओ ने जारी किया बयान, कहा सीएम पर्रिकर की हालत स्थिर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -