बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार प्रसार में तेजी देखी जा रही है। इसी बीच आरोप-प्रत्यारोप के सिलसिले भी तेज हो गए हैं। इस समय बिहार में एनडीए के पूर्व साथी और अब स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ रही लोजपा के सीएम नीतीश कुमार पर तीखे हमले और भी तेज हो चुके हैं। आए दिन कोई ना कोई उनके खिलाफ बयानबाजी कर रहा है। बीते रविवार को ही चिराग पासवान ने नीतीश कुमार को जेल भेजने की बात कही जिस पर अब भाजपा सांसद और भोजपुरी एक्टर रविकिशन ने चिराग से माफी मांगने की बात कही है।
15 साल में एक दाग एक कलंक नहीं उनके (नीतीश कुमार) ऊपर किसलिए जेल जाएंगे? ईमानदारी की नेतागिरी की, शराब बंद की, युवाओं को बचाया क्या इसलिए जेल जाएंगे। CM पर इस तरह का आरोप, गलत बात है उन्हें (चिराग पासवान) माफी मांगनी चाहिए: चिराग पासवान के CM को जेल भेजने के बयान पर रवि किशन BJP pic.twitter.com/0igD8RK2W5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 26, 2020
जी दरअसल हाल ही में एक वेबसाइट से बातचीत में रविकिशन ने कहा कि, '15 साल के शासन में एक दाग एक कलंक नहीं है नीतीश कुमार के ऊपर, किसलिए जेल जाएंगे? ईमानदारी की नेतागिरी की, शराब बंद की, युवाओं को बचाया क्या इसलिए जेल जाएंगे। CM पर इस तरह का आरोप, गलत बात है चिराग पासवान को माफी मांगनी चाहिए।' वैसे हम आपको यह भी बता दें कि लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में बीते रविवार को बक्सर के डुमरांव में आयोजित जनसभा नीतीश सरकार पर कई सवाल उठाते हुए कहा था कि, 'जो मुख्यमंत्री भ्रष्टाचारी हो, जो मुख्यमंत्री युवा विरोधी हो, जो मुख्यमंत्री बिहार को बर्बाद कर दे, जो मुख्यमंत्री युवाओं को पलायन के लिए मजबूर करे। क्या ऐसे मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री बने रहना चाहिए क्या? उसको बदलना चाहिए कि नहीं बदलना चाहिए।'
वहीँ आगे उन्होंने कहा था, 'जिन लोगों ने सात निश्चय में भ्रष्टाचार किया, उनका क्या करना चाहिए? जेल भेज देना चाहिए। आज चिराग पासवान आप लोगों से वादा कर के जाता है कि सात चिश्चय में जो घोटाला हुआ है, जितना भ्रष्टाचार हुआ है। चाहे वह किसी अधिकारी ने किया हो या मुख्यमंत्री ने स्वयं किया हो। लोजपा की सरकार बनते ही सबकी जांच कराई जाएगी और जेल भेजा जाएगा।'
कोरोना के कारण रुका था CAA के खिलाफ प्रदर्शन, फिर होगा शुरू: ओवैसी
पायल घोष के RPI में शामिल होते ही बोले अठावले- 'जिसने अनुराग कश्यप को किया घायल वो है पायल'