प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने साधा नाथूराम गोडसे को लेकर कांग्रेस पर निशाना
प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने साधा नाथूराम गोडसे को लेकर कांग्रेस पर निशाना
Share:

भोपाल: भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एक बार फिर से नाथूराम गोडसे को लेकर कांग्रेस को निशाने पर लिया है। जी दरअसल इस बार उन्होंने फिर से विवादित बयान दिया है। उनका कहना है, 'कांग्रेस ने हमेशा से देशभक्तों के साथ दुर्व्यवहार किया है। उन्होंने 'भगवा आतंक' तक कह दिया है इससे ज्यादा उसकी निकृष्टता और क्या हो सकती है।' वैसे हम आपको यह भी बता दें कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने गोडसे को हिंदुस्तान का पहला आतंकी बताया था और उनके इसी बयान पर प्रज्ञा ठाकुर भड़क उठीं हैं और उन्होंने उन्हें निशाने पर लिया है।

आप सभी को याद हो तो लोकसभा चुनाव के दौरान साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को 'देशभक्त' बताया था। उस दौरान प्रज्ञा ठाकुर ने एक बयान में कहा था, 'नाथूराम गोडसे देशभक्त थे। देशभक्त हैं और देशभक्त रहेंगे। उन्हें हिंदू आतंकवादी बताने वाले अपने गिरेबान में झांककर देखें। अबकी बार चुनाव में ऐसे लोगों को जवाब दे दिया जाएगा।'

उनके इस बयान को जानने के बाद कांग्रेस ने घोर निंदा की थी। कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने एक बयान में कहा था कि, 'गोडसे को महामंडित करना देशद्रोह है। राष्ट्रपिता (महात्मा गांधी) के खिलाफ (प्रज्ञा ने) जिन शब्दों का प्रयोग किया गया है, मैं उसकी घोर निंदा करता हूं। नाथूराम गोडसे को लेकर पीएम नरेन्द्र मोदी, अमित शाह और मध्यप्रदेश के भाजपा के लोगों को अपने इस बयान जारी करने चाहिए और देश से माफी मांगनी चाहिए।' केवल यही नहीं बल्कि उन्होंने यह भी कहा था, 'मैं इस बयान (प्रज्ञा ठाकुर के) की निंदा करता हूं। नाथूराम गोडसे एक हत्यारा था, उसका महिमामंडन करना देशभक्ति नहीं है, यह राष्ट्रद्रोह है।'

ज्वैलरी चुराने के आरोप में दो महिलाएं हुई गिरफ्तार

लोन ऐप्स पर लगाम लगाने के लिए वाम मोर्चा सरकार ने बनाया कानून

केरल में तेजी से बढ़ रहा कोरोना का कहर, जानिए फिर कितने आए केस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -