'भारत के बंटवारे का जिम्मेदार कौन..', इस सवाल पर इतिहास की किताबें क्यों 'मौन' ?
'भारत के बंटवारे का जिम्मेदार कौन..', इस सवाल पर इतिहास की किताबें क्यों 'मौन' ?
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा सदस्य हरनाथ सिंह यादव ने विभाजन विभिषिका दिवस (14 अगस्त) को इतिहास की पुस्तकों में शामिल करने की मांग की है। इसे लेकर उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को एक पत्र भी लिखा है। हरनाथ ने लिखा है कि 'मेरे विचार में विश्व की सबसे क्रूर घटना की जानकारी भारत की मौजूदा और आने वाली पीढ़ियों को जरूर दी जानी चाहिए। इसके लिए विभाजन की भयावहता को इतिहास के पाठ्यक्रम में शामिल करना और बच्चों को पढ़ाना आवकश्यक है।'

हरनाथ सिंह यादव ने देश के विभाजन पर पीएम मोदी के बयान का पत्र में हवाला भी दिया है। इस पत्र में कहा गया है कि, 'आपने खुद कहा के विभाजन का दर्द कभी भुलाया नहीं जा सकता है। 14 अगस्त को मनाया जाने वाला 'विभाजन विभिषिका दिवस' न सिर्फ हमें भेदभाव के जहर को खत्म करने के लिए प्रेरित करता है, बल्कि राष्ट्रीय एकता को भी सशक्त करता है।' हरनाथ सिंह यादव ने आगे लिखा कि देश के लोगों को बंटवारे के पीछे का बैकग्राउंड और कारण पता होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि, 'देश की ज्यादातर आबादी स्वतंत्रता के बाद पैदा हुई। देश का बंटवारा क्यों हुआ? विभाजन का बैकग्राउंड क्या है? विभाजन की वास्तविकता क्या है? विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार था?... ये ऐसे सवाल हैं जिनकी सही जानकारी देने के लिए तथ्यात्मक साहित्य मौजूद ही नहीं है। इसलिए इसे पाठ्यक्रम में शामिल करना चाहिए।'

सपा नेता इसरार अहमद पर योगी सरकार का एक्शन, 35 लाख की संपत्ति कुर्क

आज 'खेला होबे दिवस' मना रहीं ममता बनर्जी, केंद्र के खिलाफ बिगुल फूंकेगी TMC

नितीश का कैबिनेट विस्तार और भाजपा की बड़ी बैठक.., बिहार में बढ़ा सियासी पारा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -