शत्रुघ्न सिन्हा अभिनेता है, उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेताः भोला सिंह
शत्रुघ्न सिन्हा अभिनेता है, उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेताः भोला सिंह
Share:

पटना : विवादित बयान देने वाले बीजेपी के सांसद पर दूसरे बीजेपी के सांसद ने विवादित बयान दे दिया है। शत्रुघ्न सिन्हा के संबंध में बीजेपी सांसद भोला सिंह ने कहा कि वो एक अभिनेता है, वो स्क्रीन पर कहते कुछ है और करते कुछ है। इसलिए अब कोई भी उन्हें गंभीरता से नहीं लेता।

दरअसल भोला सिंह का यह बयान शत्रुघ्न सिन्हा द्वारा जेएनयू के छात्र कन्हैया कुमार का समर्थन किए जाने के बाद आया है। बुधवार को शत्रुघ्न ने ट्वीट कर कहा था कि जेएनयू छात्र संघ का अध्यक्ष कन्हैया और हमारे बिहार का लड़का कन्हैया के भाषण को मैंने सुना। उसने कुछ भी राष्ट्र विरोधी या संविधान विरोधी नहीं कहा। उम्मीद है कि कन्हैया को जल्द रिहा कर दिया जाएगा।

भोला सिंह ने इस मामले पर बीजेपी का बचाव करते हुए कहा कि बीजेपी में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है। भले ही इसके चलते पार्टी को कई बार मुसीबतों का भी सामना करना पड़ता है। इसी कारण शत्रु पर कोई एक्शन नहीं लिया गया। सिंह ने शत्रुघ्न सिन्हा को आगाह करते हुए कहा कि उनकी हरकतें बर्दाश्त से बाहर हो गई है।

हम लोगों को शत्रुघ्न की हरकतें देखने का एक मौका देना चाहते हैं। जब वो अपनी हरकतों के चलते लोगों से कट जाएंगे और लोगों को भी ऐसा लगेगा कि वो एक जैसी गलतियां बार-बार कर रहे हैं, जब वो सारी हदें पार कर जाएंगे तब बीजेपी उनके खिलाफ उचित एक्शन लेगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -