भाजपा सांसद ने सदन में रखी मांग, अनिवार्य रूप से लागू हो 'हम दो हमारे दो' का कानून
भाजपा सांसद ने सदन में रखी मांग, अनिवार्य रूप से लागू हो 'हम दो हमारे दो' का कानून
Share:

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद भोला सिंह ने शुक्रवार को सदन में कहा है कि, देश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनाया जाना चाहिए और जो लोग इसका पालन न करें, उन्हें सरकारी सुविधाएं प्रदान नहीं की जानी चाहिए। शून्यकाल के दौरान सिंह ने देश में तेजी से बढ़ती जनसंख्या का मुद्दा उठाते हुए कहा है कि सरकार को आबादी को काबू में करने के लिए कानून बनाना चाहिए।

बुआ-बबुआ के शासन में यूपी में माफियाराज था, योगीराज में सब भाग खड़े हुए- अमित शाह

उन्होंने कहा है कि, जो लोग इस कानून का पालन न करें, उनसे सरकारी सुविधाएं छीन ली जानी चाहिए। शिवसेना के अरविंद सावंत ने वीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग करते हुए कहा है कि, देश में जब हिंदुत्व वाली सरकार बनी तो हमें लगा था कि, इस बार उन्हें यह सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया जाएगा, किन्तु, अब तक ऐसा नहीं किया गया। सतीश गौतम ने कहा है कि, काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की तरह अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में एससी, एसटी के लिए आरक्षण का इंतज़ाम होना चाहिए। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से निष्कासित राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बिहार में कानून व्यवस्था का मसला उठाते हुए दावा किया है कि राज्य में बेटियां असुरक्षित हैं।

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामला: लालू के तीखे बोल- ''का हो नीतीश, कुछ शरम बचल बा की नहीं''
 
वहीं केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने जहां जनसंख्या नियंत्रण नहीं किए जाने की स्थिति में देश में भविष्य में गृहयुद्ध की आशंका जताई है। वहीं सरकार के समक्ष भी अविलंब कानून बनाने के लिए दबाव बनाने की भी बात भी की थी। जबकि भाजपा नेता अश्विनी उपाध्याय ने कहा था कि हम दो-हमारे दो का कानून अनिवार्य रूप से लागू किया जाए, नहीं तो देश में रामराज्य लाने की सपना अधूरा रह जाएगा। 

खबरें और भी:-

कुमारस्वामी ने लगाया गंभीर आरोप, कहा भाजपा ने विस अध्यक्ष को दिया 50 करोड़ का ऑफर

भोपाल में कांग्रेस का पोस्टर वार, राम बने राहुल गाँधी, पीएम मोदी को बनाया रावण

तीन तलाक पर जेटली ने कांग्रेस को घेरा, कहा क्या 'निकाह हलाला' आपके जमीर को नहीं झकझोरता ?

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -