दोहरे चरित्र के हैं राहुल गाँधी, उन्हें राष्ट्रवादियों से ट्यूशन लेने की जरुरत - भाजपा MLA सुरेंद्र सिंह
दोहरे चरित्र के हैं राहुल गाँधी, उन्हें राष्ट्रवादियों से ट्यूशन लेने की जरुरत - भाजपा MLA सुरेंद्र सिंह
Share:

नई दिल्ली: हाथरस सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले पर विवादित बयान देने वाले भाजपा MLA ने अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। अपने बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) MLA सुरेंद्र सिंह ने राहुल गांधी को ‘दोहरे चरित्र’ का विदेशी मानसिकता वाला व्यक्ति बताते हुए उन्हें राष्ट्रवादी लोगों से ‘ट्यूशन’ पढ़ने की हिदायत दी है।

बैरिया विधानसभा सीट से भाजपा MLA सिंह ने यह भी कहा कि वह दुष्कर्म की वारदातें  रोकने के लिये बेटे और बेटियों को अच्छे संस्कार दिये जाने सम्बन्धी अपने बयान पर अब भी अडिग हैं। सिंह ने सोमवार को प्रेस वालों से बात करते हुए आरोप लगाया कि राहुल दोहरे चरित्र के विदेशी मानसिकता वाले शख्स हैं। उन्होंने कहा कि राहुल भारतीय संस्कृति से पूरी तरह से अनजान हैं।  सुरेंद्र सिंह ने कहा कि राहुल जब राष्ट्रवादी लोगों के यहां ‘ट्यूशन’ लेंगे, तब उन्हें राष्ट्रवाद की परिभाषा समझ में आयेगी।

सुरेंद्र सिंह ने आगे कहा कि बीते दिनों हाथरस का दौरा करते वक़्त राहुल और उनकी बहन कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा का दोहरा चरित्र उजागर हो गया है। सिंह ने कहा कि यात्रा करते वक़्त दोनों मुस्कुरा रहे थे जबकि पीड़िता के घर पहुंच कर आंसू बहाने लगे।

क्या ग्रे लिस्ट में ही रहेगा पाकिस्तान ? इस हफ्ते फैसला ले सकता है FATF

बंगाल में एक और भाजपा नेता की हत्या, संबित पात्रा ने ममता बनर्जी को घेरा

कोरोना संक्रमित केशव प्रसाद मौर्य को पीएम मोदी ने किया फ़ोन, जाना हालचाल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -