भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने ममता बनर्जी को बताया राक्षसी लंकिनी, लगाए संगीन आरोप
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने ममता बनर्जी को बताया राक्षसी लंकिनी, लगाए संगीन आरोप
Share:

कोलकाता: अपने बयानों को लेकर हमेशा विवादों में रहने वाले भाजपा MLA सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर आपत्तिजनक बयान दिया है। सुरेंद्र सिंह ने पश्चिम बंगाल की सीएम और टीएमसी सुप्रीमो  ममता बनर्जी की तुलना एक दानव लंकिनी से की है। भाजपा MLA यहीं नहीं रुके, उन्होंने ममता को राक्षसों का प्रमुख तक कह डाला।

सुरेंद्र सिंह ने इल्जाम लगाया कि हजारों हिंदुओं की हत्या करने वाले आतंकियों की ममता बनर्जी रक्षा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि, 'एक लोकतांत्रिक समाज में, ममता बनर्जी में एक दानव की तरह के लक्षण हैं। उनके पास कोई मानवीय मूल्य नहीं है। न ही कोई महिलाएं जैसी कोई विशेषताएं हैं। ममता उन लोगों को संरक्षण दे रही हैं जिन्होंने हजारों हिंदुओं की हत्या कर दी। इसलिए हम उन्हें मानव नहीं बल्कि दानव कह रहे हैं।'

भाजपा MLA सुरेंद्र सिंह ने आगे कहा कि, 'ममता बनर्जी श्रीलंका की लंकिनी की तरह हैं।' पीएम नरेंद्र मोदी की कोलकाता यात्रा और नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस के विरोध के उल्लेख पर सिंह ने कहा कि, 'बंगाल में ममता एक नेता नहीं, बल्कि लंकिनी हैं। भाजपा ने लोकसभा में यहां 18 लोकसभा सीटें जीतीं। अब पार्टी विधानसभा चुनाव में एकतरफा जीत हासिल करेगी।'

ऑस्ट्रेलिया : जंगल में आग के बीच 5000 ऊंटों की हत्या, हेलीकाप्टर से मारी गई गोली

कांग्रेस के विवादित Video के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची आप, दर्ज कराई शिकायत

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने सीएम केजरीवाल के लिए किया 'किन्नर' शब्द का इस्तेमाल, मचा सियासी भूचाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -