'25 करोड़ मुसलमान क्या आसमान से टपके हैं', दिग्विजय के बयान पर भड़के BJP विधायक
'25 करोड़ मुसलमान क्या आसमान से टपके हैं', दिग्विजय के बयान पर भड़के BJP विधायक
Share:

भोपाल: मुस्लिमों की जन्म दर को लेकर बीते दिनों ही दिग्विजय सिंह ने एक बयान दिया था और अब उनके उसी बयान पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने जवाब दिया है। हाल ही में बीजेपी विधायक ने बयान देते हुए कहा, 'दिग्विजय तो चाहते ही हैं कि मुस्लिमों की आबादी बढ़े।' इसी के साथ बीजेपी विधायक ने तंज कसते हुए यह भी कहा, 'कांग्रेस नेता इंदिरा गांधी के हम दो।।हमारे दो के नारे को चैलेंज कर रहे हैं।' इसी के साथ उन्होंने दिग्विजय सिंह की तुलना जाकिर नाइक और जिन्ना से कर डाली। उन्होंने कहा, 'दिग्विजय सिंह तो परम ज्ञानी हैं। उन्हें जिन्ना और जाकिर नाइक से साथ ही ज्ञान की प्राप्ति हुई थी।

इन सभी ने हमेशा हिंदुओं का बुरा ही सोचा है। दिग्विजय सिंह के पूर्वज पंडित नेहरू की गलती की वजह से ही 15 अगस्त 1947 को देश का बांटवारा हुआ था। दिग्विजय सिंह को ये भी बताना चाहिए कि विभाजन के समय पर भारत में मुस्लिमों की क्या आबादी थी। कांग्रेस नेता ये भी बताएं कि आज भारत में कितने मुसलमान हैं।' इसी के साथ उन्होंने यह भी पूछा कि, 'अगर मुस्लिमों की जन्म दर कम थी तो 25 करोड़ मुसलमान क्या आसमान से टपके हैं। कांग्रेस नेता को इस बात का जवाब देना चाहिए कि अचानक से इतनी आबादी मुस्लिमों की कहां से बढ़ गई। 4 बीवी और 40 बच्चे पैदा करने वाली कौम को आज दिग्विजय ये बता रहे हैं कि हिंदुओं की जन्मदर बढ़ रही है।'

इसी के साथ रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर हिंदुओं को टारगेट करने और मुस्लिमों और पाकिस्तान को आगे बढ़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि 'कांग्रेस की मानसिकता अराष्ट्रवाद और आतंकवाद को बढ़ावा देने की है। कांग्रेस की गलती की वजह से ही देश का बंटवारा हुआ। कांग्रेस ने मुस्लिमों को उकसाया कि वह राष्ट्रगान गाए या न गाएं लेकिन 5 टाइम की नमाज जरूर पढ़ें।'

अचानक गंगोत्री हाईवे पर खाई में जा गिरी कार, 1 शख्स की मौत

IPL 2021: एनरिक नॉर्टजे की गेंदबाज़ी से प्रभावित हुए आकाश चोपड़ा, बोले- "ओवर स्पीडिंग का चालान काटो।।।"

मूसलाधार बारिश के बाद बदरीनाथ में हुई बर्फबारी, कई मार्ग हुए अवरुद्ध

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -