बीजेपी MLA ने उठाए पंडित जवाहर लाल नेहरू के 'पंडित' होने पर सवाल
बीजेपी MLA ने उठाए पंडित जवाहर लाल नेहरू के 'पंडित' होने पर सवाल
Share:

नई दिल्ली:  राजस्थान के अलवर के बीजेपी विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू पर निशाना साधा है. उन्होंने पंडित जवाहर लाल नेहरू के बारे में कुछ ऐसी बातें कह दी हैं जिन्हे सुनकर किसी भी भारतीय का खून खोल जाएगा. 

रायपुर: राहुल का बीजेपी पर प्रहार, कहा जितने दुष्कर्म पिछले 4 साल में हुए उतने पिछले 3000 साल में भी नहीं हुए

न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू कोई पंडित नहीं थे क्योंकि वह गाय और सूअर का मांस खाते थे और एक गाय और सूअर का मांस खाने वाला व्यक्ति पंडित कैसे हो सकता है. ज्ञानदेव ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के पंडित होने पर सवाल उठा दिया है. उन्होंने कहा कि गाय से हिन्दू धर्म के लोगों कि आस्था जुडी हुई है वहीं मुस्लिम लोग सूअर से दूर भागते हैं और जवाहर लाल नेहरू तो गाय और सूअर दोनों का मांस खाते थे तो कांग्रेस पार्टी ने उनके नाम के आगे आखिर पंडित क्यों लगाया है और उन्हें ब्राह्मणों की पार्टी से क्यों जोड़ा है.

IIT बॉम्बे दीक्षांत समारोह : पीएम मोदी मुंबई पहुंचे

ज्ञानदेव इसके पहले भी अपने बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में रहे हैं. साल 2016 में भी उन्होंने पंडित जवाहर लाल नेहरू पर ही तंज कसा था और इस बार भी उन्होंने ने ऐसा ही किया है. पिछली बार उन्होंने कहा था कि कश्मीर की समस्या जो अब तक खत्म नहीं हुई है वह भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के द्वारा ही दी गई है. अब इस बार उन्होंने पंडित जवाहर लाल के पंडित होने पर सवाल उठाए हैं.

संसद में 'तीन तलाक़' पर घमासान, क्या विपक्ष देगा विधेयक को समर्थन

 

आपको बता दें कि ज्ञानदेव आहूजा बहुत बार गौ रक्षकों के समर्थन में उतरे हैं और वह मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के खिलाफ भी बयान दे चुके हैं. जैसे इस बार उन्होंने पंडित जवाहर लाल नेहरू के पंडित होने पर सवाल उठाए थे वैसे ही उन्होंने वसुंधरा की अगुवाई में सरकार के कामकाज करने के तरीके पर भी सवाल उठाए थे.

खबरें और भी

AAP नहीं बनेगी किसी महागठबंधन का हिस्सा : अरविंद केजरीवाल

हिंदुस्तान का PM कातिल है : जावेद राणा

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द, 10 लाख अभ्यर्थियों को दोबारा देना होगा पेपर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -